गैस सिलिंडर फटने से दो झुलसे

Updated at : 03 Dec 2015 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
गैस सिलिंडर फटने से दो झुलसे

गैस सिलिंडर फटने से दो झुलसे शिवनगर स्थित किराये के मकान में रहते थे दोनों छोटा गैस सिलिंडर फटने से हुई घटनाफोटो-7नवादा (नगर). गुरुवार को सिलिंडर फटने की घटना में दो युवक घायल हो गये. शिवनगर स्थित किराये के मकान में रह कर पढा़ई करनेवाले डेढ़गांव के रूपेश कुमार (पिता बुंदी यादव) व सिरदला निवासी […]

विज्ञापन

गैस सिलिंडर फटने से दो झुलसे शिवनगर स्थित किराये के मकान में रहते थे दोनों छोटा गैस सिलिंडर फटने से हुई घटनाफोटो-7नवादा (नगर). गुरुवार को सिलिंडर फटने की घटना में दो युवक घायल हो गये. शिवनगर स्थित किराये के मकान में रह कर पढा़ई करनेवाले डेढ़गांव के रूपेश कुमार (पिता बुंदी यादव) व सिरदला निवासी दीपक कुमार (पिता कन्हैया मिस्त्री) झुलस गये. छोटा गैस सिलिंडर से खाना बनाने के क्रम में सिलिंडर अचानक फट गया. इससे आग लगने के कारण यह घटना हुई. दोनों को स्थानीय लॉज में रहने वाले छात्रों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इनका इलाज हो रहा था. गौरतलब है कि छोटा सिलिंडर भर कर खाने बनाने का काम अक्सर लॉज व छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थी करते हैं. इसमें हमेशा दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन