रबी महोत्सव में मिली खेती की जानकारी

Updated at : 03 Dec 2015 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
रबी महोत्सव में मिली खेती की जानकारी

रबी महोत्सव में मिली खेती की जानकारी कौआकोल. गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में आत्मा के बैनर तले रबी महोत्सव सह कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मीना राय ने किया. गेहूं की खेती पर विशेष तौर पर कृषि वैज्ञानिकों ने महोत्सव में मौजूद किसानों को दी. आलू व दलहन […]

विज्ञापन

रबी महोत्सव में मिली खेती की जानकारी कौआकोल. गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में आत्मा के बैनर तले रबी महोत्सव सह कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मीना राय ने किया. गेहूं की खेती पर विशेष तौर पर कृषि वैज्ञानिकों ने महोत्सव में मौजूद किसानों को दी. आलू व दलहन का बीजोपचार करने के तरीके बताने के साथ ही किसानों को मछली पालने, बगीचे लगाने व औषधीय खेती करने पर बल दिया गया. इसके साथ ही किसानों को खेती के साथ ही पशुपालन को भी अनिवार्य रूप से जोड़ने की जानकारी व इससे होने वाले फायदे की जानकारी भी दी गयी. इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र सेखोदेवरा के वैज्ञानिक आबिद इमाम व सतेंद्र प्रसाद ने किसानों को जैविक खेती करने व जीरो टिलेज के विषय में किसानों को बताया. विभाग द्वारा प्रचार-प्रसार नहीं किये जाने के कारण काफी संख्या में प्रखंड के किसान प्रशिक्षण से वंचित रहने पर नाराजगी व्यक्त की है. मौके पर बीएओ संजय कुमार चौधरी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मदन मोहन कुमार, कृषि समन्वयक कमलाकांत प्रसाद, राजेश कुमार, किसान सलाहकार विपिन कुमार, कृष्णनंदन प्रसाद आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन