लापरवाही से लगी आग, तीन बिगहा फसल राख

लापरवाही से लगी आग, तीन बिगहा फसल राख काशीचक. प्रखंड के सुभानपुर गांव में धान की खेत में अचानक आग लग गयी़ पड़ोसी थालपोश गांव के लोगों ने हारवेस्टर से धान कटाया व कटनी के बाद बचे पुआल को जलाने के क्रम में लापरवाही से आग की लपटों से बगल के खेत में भी आग […]
लापरवाही से लगी आग, तीन बिगहा फसल राख काशीचक. प्रखंड के सुभानपुर गांव में धान की खेत में अचानक आग लग गयी़ पड़ोसी थालपोश गांव के लोगों ने हारवेस्टर से धान कटाया व कटनी के बाद बचे पुआल को जलाने के क्रम में लापरवाही से आग की लपटों से बगल के खेत में भी आग लग गया. सुभानपुर निवासी मुनील सिंह का तीन बिगहा धान जल कर राख हो गया़ ग्रामीणों को जानकारी मिलते ही लोगों ने दौड़कर फसल को बचाने में जुट गये, लेकिन पानी की कमी के कारण लोगों ने लाठी से पीट-पीट कर आग को बुझाने का प्रयास किया. जब तक आग पर काबू पाया गया तब काफी मात्रा में फसल जल चुका था़ ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना थाना प्रभारी, सीओ बीडीओ को दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




