आढ़ा ने पकरीबरावां को छह विकेट से हराया

Updated at : 02 Dec 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
आढ़ा ने पकरीबरावां को छह विकेट से हराया

आढ़ा ने पकरीबरावां को छह विकेट से हराया धमौल. आजाद हिंद स्पोर्टिंग्स क्रिकेट क्लब द्वारा खेला जा रहा अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को 11वां मुकाबला आजाद हिंद स्पोर्टिंग्स क्रिकेट क्लब ढोढ़ा व सहसा स्पोर्टिंग्स क्रिकेट क्लब धनार के बीच खेला गया़ इसमें धनार ने ढोढ़ा को 50 रनों से हराया़ बुधवार को 12वां […]

विज्ञापन

आढ़ा ने पकरीबरावां को छह विकेट से हराया धमौल. आजाद हिंद स्पोर्टिंग्स क्रिकेट क्लब द्वारा खेला जा रहा अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को 11वां मुकाबला आजाद हिंद स्पोर्टिंग्स क्रिकेट क्लब ढोढ़ा व सहसा स्पोर्टिंग्स क्रिकेट क्लब धनार के बीच खेला गया़ इसमें धनार ने ढोढ़ा को 50 रनों से हराया़ बुधवार को 12वां मैच मुस्कान स्पोर्टिंग्स क्रिकेट क्लब पकरीबरावां व आर्यन स्पोर्टिंग्स क्रिकेट क्लब आढ़ा के बीच खेला गया़ 16 ओवर के इस खेल में पकरीबरावां ने टॉस जीत कर बैटिंग करने का निर्णय लिया़ पहले बैटिंग करते हुए पकरीबरावां की टीम ने 16 ओवर में 115 रन का लक्ष्य रखा़ इसके विरुद्ध खेलते हुए आढ़ा कि टीम ने छह विकेट से मैच जीत लिया़ मैन आफ द मैच गुड्डू सिंह को दिया गया़ इन्होंने 13 गेंदों में 26 रन व तीन विकेट हासिल किया़ अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का 12वां मुकाबला गुरुवार को अल्मीजान क्लब जम्हड़ीया व तेलार के बीच खेला जायेगा़ इसकी जानकारी क्लब के मेंबर नीरज सर ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन