थानाध्यक्ष पर गलत कार्रवाई का आरोप

थानाध्यक्ष पर गलत कार्रवाई का आरोप शराब की अवैध भट्ठी संचालकों की गिरफ्तारी मामले पर लटावर गांव के लोगों का आरोपप्रतिनिधि, हिसुआलटावर गांव में महुआ शराब की अवैध भट्ठी के संचालक के साथ एक और ग्रामीण की गिरफ्तारी और फिर रात को बेल देकर छोड़ने के मामले पर हिसुआ थानाध्यक्ष पर लटावर के गांव के […]
थानाध्यक्ष पर गलत कार्रवाई का आरोप शराब की अवैध भट्ठी संचालकों की गिरफ्तारी मामले पर लटावर गांव के लोगों का आरोपप्रतिनिधि, हिसुआलटावर गांव में महुआ शराब की अवैध भट्ठी के संचालक के साथ एक और ग्रामीण की गिरफ्तारी और फिर रात को बेल देकर छोड़ने के मामले पर हिसुआ थानाध्यक्ष पर लटावर के गांव के लोग गलत कार्रवाई करने का आरोप लगा रहे हैं. मंगलवार को दिन और रात तक यह प्रकरण चलने के बाद बुधवार को भी पंचायत के मुखिया सहित गांव के लोगों का आक्रोश सामने आता रहा़ लटावर गांव से गिरफ्तार टूनटून, मिट्ठू सिंह व रामानंद सिंह को मंगलवार की रात पुलिस ने छोड़ा था़ ग्रामीणों का कहना है कि मिट्ठू सिंह भट्ठी का संचालन नहीं करता है. उसने गांववालों को सूचना दी थी़ रामानंद सिंह व टूनटून सिंह शराब भट्ठी चलाते हैं. मामले में मिट्ठू सिंह को थाना ध्यक्ष ने फंसा दिया़ रात को लेन-देन करके दोनों को छोड़ा़ मुखिया वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शराब की भट्ठी को बंद करने के लिए लटावर के गांव लगातार अभियान चला रहे हैं. पुलिस को सूचना दे रहे हैं. पुलिस सूचना देने वाले लोगों को ही गिरफ्तार कर रही है़ मुखिया ने एसपी को भी इसकी जानकारी देने की बात कही है़ इधर, थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि गांव की राजनीति है़ मामले में जो लोग शामिल हैं और लोग जिसे दोषी बता रहे हैं. उस पर कानून कार्रवाई करेगी़ गांव की गुटबाजी व राजनीति की वजह से आरोप लगाया जा रहा है़ मुखिया और गांव वालों का कहना है कि शराब बंदी का अभियान चलाना किस तरह से गलत है़ पुलिस के संरक्षण में यह सब हो रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




