बलियारी में सूर्य नारायण मंदिर नर्मिाण को भूमि पूजन

Updated at : 26 Nov 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
बलियारी में सूर्य नारायण मंदिर नर्मिाण को भूमि पूजन

बलियारी में सूर्य नारायण मंदिर निर्माण को भूमि पूजन हिसुआ. गुरुवार को बलियारी गांव में प्रस्तावित सूर्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि-पूजन का कार्यक्रम हुआ़. विधि-विधान के साथ श्रीराम पांडेय ने भूमिपूजन का काम करवाया़. पूजन में मिथिलेश सिंह, शैलेश सिंह, योगेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरेश सिंह, चंदन कुमार, सुनील सिंह, कारू कुमार सहित गांव […]

विज्ञापन

बलियारी में सूर्य नारायण मंदिर निर्माण को भूमि पूजन हिसुआ. गुरुवार को बलियारी गांव में प्रस्तावित सूर्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि-पूजन का कार्यक्रम हुआ़. विधि-विधान के साथ श्रीराम पांडेय ने भूमिपूजन का काम करवाया़. पूजन में मिथिलेश सिंह, शैलेश सिंह, योगेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरेश सिंह, चंदन कुमार, सुनील सिंह, कारू कुमार सहित गांव के लोग जुटे थे़. गौरतलब है कि गांव में छठ व्रत सहित सूर्य भगवान की पूजा-अर्चना के लिए बेहतर तालाब व सूर्य नारायण मंदिर के निर्माण का प्रस्ताव पारित था़ ग्रामीणों ने लगातार श्रमदान से छठ घाट को बनाया और इस साल उसी तालाब के घाट पर छठ व्रत का अर्घ भी दिया गया़. अब मंदिर के निर्माण शुरू किया गया है़. गांव वालों ने बताया कि तालाब व मंदिर दोनों गांव में ही हो जाने से यहां और आस-पास के श्रद्धालुओं को छठ करने चार किलोमीटर दूर हिसुआ तमसा नदी के तिलैया घाट पर नहीं जाना पड़ेगा़. लगातार बढ़ती भीड़ से गांव के व्रतियों को परेशानी कम होगी़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन