चौक-चौराहों पर फुटपाथी दुकानदारों का कब्जा

Updated at : 26 Nov 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
चौक-चौराहों पर फुटपाथी दुकानदारों का कब्जा

चौक-चौराहों पर फुटपाथी दुकानदारों का कब्जा फोटो-1रजौली. फुटपाथी दुकानदारों के कारण बाजार में हर समय जाम लगा रहता है. सड़क पर ही फुटपाथी दुकानदार बिक्री के सामन रखे रहते हैं. इसके कारण बाजार में आवाजाही में परेशानी होती है. फुटपाथी दुकानदारों की मनमानी व लोगों द्वारा आड़े-तिरछे बाइक व अन्य वाहन लगाने की बात आम […]

विज्ञापन

चौक-चौराहों पर फुटपाथी दुकानदारों का कब्जा फोटो-1रजौली. फुटपाथी दुकानदारों के कारण बाजार में हर समय जाम लगा रहता है. सड़क पर ही फुटपाथी दुकानदार बिक्री के सामन रखे रहते हैं. इसके कारण बाजार में आवाजाही में परेशानी होती है. फुटपाथी दुकानदारों की मनमानी व लोगों द्वारा आड़े-तिरछे बाइक व अन्य वाहन लगाने की बात आम हो गयी है. जाम लगने के बाद पैदल चलने में भी लोगों को दिक्कत होती है. नीचे बाजार में दुकानदार अपने-अपने दुकानों के आगे सामान निकाल कर पसार देते हैं. साथ ही अधिकतर समानों को बाहर टांग देते हैं. इसके कारण भी जाम लगता है. बीच बाजार होकर सिर्फ बाइक ही निकल सकती है. दूसरा कोई भी तीन चक्का व चार चक्का वाहन को बाजार से पास करने में तीन से चार घंटे तक का समय लग जाता है. कुछ लोगों की मानें, तो बजरंगबली चौक, पुरानी बस स्टैंड, मछली पट्टी, नीचे बाजार, संगत चौक, बीच बाजार, कलाली रोड आदि में सड़क के दोनों किनारों में दुकानदार सहित फुटपाथी दुकानदार भी सड़क पर सामान बिछा देते हैं. इससे लोगों को आने-जाने में भी परेशानी होती है. स्थानीय प्रशासन द्वारा नियमित रूप से इसे हटाने को लेकर कोई अभियान भी महीं चलाया जाता है. रजौली में जीरो टॉलरेंस अभियान भी अपनी गति नहीं पकड़ पाया है. लिहाजा सड़क पर जमे कारोबारी इसे अपना अधिकार मान बैठे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन