नवजात को मिली ममता की छांव

Updated at : 25 Nov 2015 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
नवजात को मिली ममता की छांव

नवजात को मिली ममता की छांव नारदीगंज. गोत्रायण गांव स्थित तालाब के निकट मैदान में कलयुगी मां ने अपने नवजातको फेंक दिया. घटना बुधवार की अहले सुबह की है. शौच के लिए निकले ग्रामीण रूपलाल मालाकार का बेटा संतोष मालाकार की नजर उस नवजात बच्ची पर पड़ गयी. उसने उक्त बच्ची को अपने घर लाकर […]

विज्ञापन

नवजात को मिली ममता की छांव नारदीगंज. गोत्रायण गांव स्थित तालाब के निकट मैदान में कलयुगी मां ने अपने नवजातको फेंक दिया. घटना बुधवार की अहले सुबह की है. शौच के लिए निकले ग्रामीण रूपलाल मालाकार का बेटा संतोष मालाकार की नजर उस नवजात बच्ची पर पड़ गयी. उसने उक्त बच्ची को अपने घर लाकर ममता की छांव दिया. परिजनों में खुशी की मौहाल देखा जा रहा है. उन्होंने बताया नवजात शिशु की स्वास्थ्य ठीक-ठाक है. उस नवजात को लेकर पीएचसी में स्वास्थ्य जांच करायी गयी. चिकित्सक ने हालत ठीक बताया है. साथ ही संतोष ने कहा नवजात शिशु को मेरी बहन रजौली अंबा निवासी दीपू मालाकार की पत्नी बरखा देवी अपनाने के लिए गुरुवार को आ रही है. पहले से मेरी बहन को केवल दो बेटा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन