गिरफ्तार होने से बचे कल्याण पदाधिकारी

गिरफ्तार होने से बचे कल्याण पदाधिकारी छात्रवृत्ति के रुपये गबन करने के आरोप में हैं निलंबित जिलाधिकारी के निर्देश पर की गयी कार्रवाई बैक डेट में चेक काटे जाने की सूचना पर एफआइआर करने का दिया आदेश फोटो-5नवादा कार्यालयबिहार सरकार द्वारा निलंबित किये गये जिला कल्याण पदाधिकारी दिनेश कुमार पांडेय मंगलवार की दोपहर अपने कार्यालय […]
गिरफ्तार होने से बचे कल्याण पदाधिकारी छात्रवृत्ति के रुपये गबन करने के आरोप में हैं निलंबित जिलाधिकारी के निर्देश पर की गयी कार्रवाई बैक डेट में चेक काटे जाने की सूचना पर एफआइआर करने का दिया आदेश फोटो-5नवादा कार्यालयबिहार सरकार द्वारा निलंबित किये गये जिला कल्याण पदाधिकारी दिनेश कुमार पांडेय मंगलवार की दोपहर अपने कार्यालय में ही गिरफ्तार होते-होते बच गये़. निलंबन होने के बाद भी जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा अपने चैंबर में बैक डेट में चेक काटे जाने की सूचना पर जिलाधिकारी मनोज कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकारियों का तीन सदस्यीय दल गठित कर गिरफ्तार कर एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया़. जिलाधिकारी ने ओएसडी मुकेश कुमार, सदर एसडीओ राजेश कुमार के साथ ही तीन सदस्यीय अधिकारियों का दल गठित किया़ दल के द्वारा जिला कल्याण कार्यालय में बैठे कल्याण पदाधिकारी दिनेश कुमार पांडेय के टेबुल पर रखे फाइलों की जांच की. चेक के संबंध में जानकारी प्राप्त की़ परंतु मौके पर चेक बुक नहीं मिल पाने के कारण उनकी गिरफ्तारी संभव नहीं हो पायी. जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि हर हाल में कानून का राज चलेगा़. चाहे कोई भी हो उसके विरुद्ध कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी़. गौरतलब है कि विभागीय सचिव द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी दिनेश कुमार पांडेय को छात्रवृति गबन करने के मामले में निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय पटना बनाया है़. परंतु, निलंबन आदेश के बाद भी कल्याण पदाधिकारी सरकारी वाहन का उपयोग कर रहे है़ं. ऑफिस में सांख्यिकाओं का निष्पादन भी कर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




