सेवा पुस्तिका बनाये जाने के नाम लिये जा रहे पैसे

Updated at : 23 Nov 2015 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
सेवा पुस्तिका बनाये जाने के नाम लिये जा रहे पैसे

सेवा पुस्तिका बनाये जाने के नाम लिये जा रहे पैसे नवादा कार्यालयजिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने नियोजित शिक्षकों का सेवा पुस्तिका बनाये जाने के नाम पर कर्मियों द्वारा आर्थिक दोहन किये जाने की शिकायत दर्ज की है़ संघ के अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह तथा प्रधान सचिव किशोर प्रसाद सिंह ने बताया कि बिहार द्वारा नियोजित […]

विज्ञापन

सेवा पुस्तिका बनाये जाने के नाम लिये जा रहे पैसे नवादा कार्यालयजिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने नियोजित शिक्षकों का सेवा पुस्तिका बनाये जाने के नाम पर कर्मियों द्वारा आर्थिक दोहन किये जाने की शिकायत दर्ज की है़ संघ के अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह तथा प्रधान सचिव किशोर प्रसाद सिंह ने बताया कि बिहार द्वारा नियोजित शिक्षकों का वेतनमान दिया जा चुका है़ इस प्रक्रिया के अंतर्गत सेवा पुस्तिका संधारण एवं वेतन निर्धारण कर भुगतान करने का आदेश पूर्व में प्राप्त करा दिया गया है़ परंतु, सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सेवा पुस्तिका के नाम पर तीन-तीन हजार रुपये की वसूली की जा रही है़ वेतन निर्धारण से पूर्व भी शिक्षकों के वेतन का भुगतान अधिकारियों द्वारा नहीं किया जा रहा है़ पदाधिकारियों के इस मनमानी पर रोष जताते हुए कहा कि सेवा पुस्तिका के नाम पर मची लूट को बंद नहीं किया गया तो संघ आंदोलन करेगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन