महीनों से जला है ट्रांसफॉर्मर

Updated at : 22 Nov 2015 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
महीनों से जला है ट्रांसफॉर्मर

महीनों से जला है ट्रांसफाॅर्मर विभागीय नहीं ले रहा सुध समय रहते नहीं बदला गया तो लोग करेंगे आंदोलन पकरीबरावां प्रखंड मुख्य बाजार के देवी स्थान स्थित ट्रांसफाॅर्मर अधिक लोड की वजह से महीनों से जला पड़ा है. इसके कारण उस ट्रांसफाॅर्मर से जुड़े उपभोक्ता में आक्रोश है. उपभोक्ताओं ने कई बार इस संबंध में […]

विज्ञापन

महीनों से जला है ट्रांसफाॅर्मर विभागीय नहीं ले रहा सुध समय रहते नहीं बदला गया तो लोग करेंगे आंदोलन पकरीबरावां प्रखंड मुख्य बाजार के देवी स्थान स्थित ट्रांसफाॅर्मर अधिक लोड की वजह से महीनों से जला पड़ा है. इसके कारण उस ट्रांसफाॅर्मर से जुड़े उपभोक्ता में आक्रोश है. उपभोक्ताओं ने कई बार इस संबंध में विभाग को इसकी सूचना दी. परंतु किसी अधिकारी ने आज तक इसकी सुध नही ली़ लोगों ने की माने तो इस ट्रांसफाॅर्मर पर सैकड़ों उपभोक्ताओं का कनेक्शन है. जबकि, विभाग यहां मात्र 63 केवी का ही ट्रांसफाॅर्मर लगाया है जो क्षमता के अनुरूप नहीं है़ इधर, उत्तरी पंचायत के मुखिया सह जदयू 20 सूत्री अध्यक्ष शकील अहमद ने मामले की शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी से करते हुए बताया कि महीनों पूर्व जले ट्रांसफाॅर्मर को बदलने को लेकर दर्जनों बार कनीय अभियंता के मोबाइल नंबर 7763814359 तथा सहायक अभियंता के मोबाइल नंबर 7763814358 पर संपर्क किया. दोनों अधिकारियों ने मोबाइल रिसीव नहीं किया. महीनों से उपभोक्ता बिजली कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन