बिहार में खौफनाक मर्डर, अधेड़ का शव दो टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगह दफनाया
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 Apr 2026 6:29 PM
जांच के लिए मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी
Bihar Crime News: बगहा में एक अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर शव के दो टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने सिर और धड़ बरामद कर जांच तेज कर दी है, जबकि इलाके में दहशत का माहौल है.
Bihar Crime News: बगहा पुलिस जिले के नौरंगिया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. हरदियाचाती गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर शव के दो टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर दफना दिया गया. इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत का माहौल है.
सिर और धड़ अलग-अलग जगहों से बरामद
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक का सिर और धड़ दो अलग-अलग स्थानों से बरामद किया है. शव की इस हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई है. पुलिस ने दोनों हिस्सों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.
पांच दिनों से लापता था मृतक
मृतक की पहचान 48 वर्षीय मुरारी यादव के रूप में हुई है, जो जरलहिया गांव का निवासी था. परिजनों के मुताबिक, वह पिछले पांच दिनों से लापता था और आखिरी बार गांव के कुछ लोगों के साथ देखा गया था. दो दिन पहले ही परिजनों ने नौरंगिया थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए हत्या की आशंका जताई थी.
सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही नौरंगिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष राज रोशन ने तुरंत इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी. इसके बाद प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी, एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र और अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की बारीकी से जांच की.
डॉग स्क्वाड की मदद से जांच जारी
पुलिस टीम डॉग स्क्वाड की मदद से आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है. हत्या से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है. प्रारंभिक तौर पर यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
इलाके में दहशत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
इस निर्मम हत्या के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है. वहीं, मृतक के परिजन दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Also Read: नीतीश कुमार पहुंचे दिल्ली, बोले- कल मैं शपथ लूंगा और अब यहीं रहूंगा, बेटे निशांत पर क्या कहा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










