नवादा में बकायेदार मिलरों के खिलाफ वारंट जारी

Updated at : 22 Nov 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
नवादा में बकायेदार मिलरों के खिलाफ वारंट जारी

नवादा में बकायेदार मिलरों के खिलाफ वारंट जारीकोर्ट में समझौता नहीं करनेवाले 10 मिलरों पर दर्ज हुई प्राथमिकी वर्ष 2012-13 से ही मिलरों पर बकाया हैं 39 करोड़, 50 लाख रुपयेप्रतिनिधि, नवादा (नगर)राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) ने जिले के बकायेदार चावल मिल मालिकों से वसूली के प्रयास तेज कर दिये हैं. वर्ष 2012-13 से ही […]

विज्ञापन

नवादा में बकायेदार मिलरों के खिलाफ वारंट जारीकोर्ट में समझौता नहीं करनेवाले 10 मिलरों पर दर्ज हुई प्राथमिकी वर्ष 2012-13 से ही मिलरों पर बकाया हैं 39 करोड़, 50 लाख रुपयेप्रतिनिधि, नवादा (नगर)राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) ने जिले के बकायेदार चावल मिल मालिकों से वसूली के प्रयास तेज कर दिये हैं. वर्ष 2012-13 से ही 23 मिल मालिकों पर विभाग के 39 करोड़, 50 लाख, चार हजार, 120 रुपये बकाया हैं. वसूली के लिए एसएफसी कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुका है. हालांकि, एसएफसी की कार्रवाई में दो मिल मालिकों ने अपना पूरा बकाया जमा कर दिया है, जबकि 21 मिलरों के खिलाफ नीलाम पत्रवाद जारी किया गया था. कोर्ट में किये गये समझौते के आधार पर 21 में 11 मिल मालिकों द्वारा किस्तों में रुपये जमा करने का समझौता किया गया. नीलाम पत्रवाद के बाद भी 10 चावल मिल मालिकों ने कोर्ट में कोई समझौता नहीं किया. इन सभी मिल मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कोर्ट ने उक्त 10 मिलरों के खिलाफ बॉडी वारंट जारी किया है. उल्लेखनीय है कि प्रिया राइस मिल, कुंभी के राजेश कुमार, गणपति राइस मिल, बारा पांडेय के गिरिजा प्रसाद व प्रेम विजयी राइस मिल, कुंभी के संजय कुमार के खिलाफ बॉडी वारंट जारी किया गया था. कोर्ट में समझौते के बाद बकाये के 20 प्रतिशत रुपये तत्काल जमा करने के निर्देश के बाद उन्हें न्यायालय से बेल दी गयी, जबकि शक्ति राइस मिल कोचगांव, मिनी मॉडर्न शैलपुत्री राइस मिल, नारदीगंज, अन्नपूर्णा राइस मिल गुरुम्हा, रीना मिल, महरथ व राधाकृष्ण राइस मिल, वारिसलीगंज के मालिकों के खिलाफ जमानत खारिज होने के बाद बॉडी वारंट जारी किया गया है.चार-पांच किस्तों में बकाया जमा करने का निर्देशबकायेदार मिलरों के साथ एसएफसी के अधिकारी ने बैठक करके जल्द से जल्द बकाया रुपये की किस्त जमा करने का निर्देश दिया है. एसएफसी के अधिकारी प्रवीण कुमार दीपक ने किस्तों में रुपये जमा करनेवाले 11 मिल मालिकों के साथ मीटिंग करके अगले दो-चार महीनों में शत-प्रतिशत रुपये जमा करने का निर्देश दिया है, ताकि उन मिलों को ब्लैकलिस्टेड से हटा कर विधिवत रूप से काम करने का मौका दिया जा सके.अब तक 18 करोड़ की वसूलीएसएफसी ने मिलरों से लगभग 47 प्रतिशत बकाया रुपये की वसूली करने में सफलता प्राप्त की है. अब तक उन मिलरों से 18 करोड़, नौ लाख, 32 हजार 663 रुपये वसूले गये हैं, जबकि 21 करोड़, 40 लाख, 71 हजार, 258 रुपये बाकी हैं.बकाया वसूली के लिए विभाग कर रहा प्रयासबकाया रखनेवाले सभी मिलों को ब्लैक लिस्टेड किया गया है़ इनके साथ विभाग अब कोई कारोबार नहीं कर रहा है़ कोर्ट द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है़ ऐसे मिल मालिक, जो किस्तों में रुपये जमा कर रहे है़ं, उन्हें चार से पांच किस्तों में पूरे रुपये जमा करने का निर्देश दिया गया है़ बकाया रुपये की वसूली के लिए विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है़प्रवीण कुमार दीपक, प्रभारी, जिला राज्य खाद्य निगम

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन