विकलांग दिवस पर होंगे कार्यक्रम

विकलांग दिवस पर होंगे कार्यक्रम नवादा (नगर). विकलांग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय श्रवण व अस्थि नि:शक्त बच्चों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. तीन दिसंबर को मनाया जानेवाला विकलांग दिवस के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयारी शुरू हो गयी है. सात व आठ नवंबर को प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन […]
विकलांग दिवस पर होंगे कार्यक्रम नवादा (नगर). विकलांग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय श्रवण व अस्थि नि:शक्त बच्चों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. तीन दिसंबर को मनाया जानेवाला विकलांग दिवस के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयारी शुरू हो गयी है. सात व आठ नवंबर को प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इसमें सफल प्रतिभागियों का जिला स्तर पर प्रतियोगिता 23 व 24 नवंबर को किया जायेगा. समावेशी शिक्षा के जिला समन्वयक सुनील कुमार ने कहा कि विकलांग दिवस के अवसर पर पटना में प्रतियोगिता होनी है. इसके लिए एक दिसंबर को ही सफल प्रतिभागी पटना रवाना होंगे. विकलांग बच्चों के बीच ट्राई साइकिल दौर, वैशाखी दौड़, जिलेबी दौड़, गीत-संगीत प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




