सूर्यधाम घाट तक बनाया गया रास्ता

सूर्यधाम घाट तक बनाया गया रास्ता नवादा (नगर). पार नवादा क्षेत्र के लोगों को सूर्यघाट धाम तक जाने के लिए रजौली बस स्टैंड से रेलवे पुल होते हुए सूर्य घाट मंदिर तक जाने में रास्ता बनाने में श्रद्धालु भक्तों के साथ नगर पर्षद के कर्मचारी भी जुटे रहे. वार्ड पार्षद के पति रवि शंकर साफ-सफाई […]
सूर्यधाम घाट तक बनाया गया रास्ता नवादा (नगर). पार नवादा क्षेत्र के लोगों को सूर्यघाट धाम तक जाने के लिए रजौली बस स्टैंड से रेलवे पुल होते हुए सूर्य घाट मंदिर तक जाने में रास्ता बनाने में श्रद्धालु भक्तों के साथ नगर पर्षद के कर्मचारी भी जुटे रहे. वार्ड पार्षद के पति रवि शंकर साफ-सफाई व रास्ता निर्माण में जुटे देखे गये. पार नवादा क्षेत्र के लोग रजौली बस स्टैंड से होते हुए रेलवे पुल के नीचे से होकर सूर्य घाट तक जाते हैं. इस रास्ते में लाइट की व्यवस्था की गयी है. इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस बल व मजिस्ट्रेट भी तैनात किये गये हैं. गौरतलब है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गड़बड़ी करते हुए रोशनी के लिए लगाये गये मरकरी व बल्ब को फोड़ने की शिकायत मिलती रही है. हालांकि, सघन पेट्रोलिंग व जिला प्रशासन की तत्परता से इस पर रोक लगाने की कोशिश होते रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




