कुओं पर लगी लोगों की भीड़

Updated at : 16 Nov 2015 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
कुओं पर लगी लोगों की भीड़

कुअों पर लगी लोगों की भीड़ नवादा कार्यालय. सोमवार को लोहंडा का प्रसाद बनाने के लिए कुओं से जल भरने के लिए सुबह से ही भीड़ लगी रही़ वर्षों पुरानी नगर पर्षद के समीप स्थित कुआं पर जल भरने के लिए न्यू एरिया, राजेंद्र नगर, राम नगर, शास्त्री नगर, मंगर बिगहा, गढ़ पर, प्रसाद बिगहा, […]

विज्ञापन

कुअों पर लगी लोगों की भीड़ नवादा कार्यालय. सोमवार को लोहंडा का प्रसाद बनाने के लिए कुओं से जल भरने के लिए सुबह से ही भीड़ लगी रही़ वर्षों पुरानी नगर पर्षद के समीप स्थित कुआं पर जल भरने के लिए न्यू एरिया, राजेंद्र नगर, राम नगर, शास्त्री नगर, मंगर बिगहा, गढ़ पर, प्रसाद बिगहा, कचहरी रोड, पुरानी बाजार, नवीन नगर आदि कई मुहल्ले के लोग पहुंचे. कुछ लोग माथे पर गगरी में जल भरकर ले जाते देखे गये, तो कुछ लोग रिक्शा से विभिन्न बर्तनों में भर कर अपने घरों तक ले गये़ वहीं, दूसरी तरह मिर्जापुर स्थित सूर्य मंदिर घाट से भी पानी लाने के लिए लोगों की भीड़ सुबह से ही देखी गयी. नदी, तालाब व कुआं के जल की शुद्धता के महत्व को ध्यान में रखते हुए लोगों द्वारा खरना प्रसाद के लिए इस्तेमाल किया जाता है़ दोपहर बाद तक जल भरने के लिए लोग इधर-उधर घूमते देखे गये़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन