तीन दरवाजा तोड़ कर किराना दुकान से चोरी

तीन दरवाजा तोड़ कर किराना दुकान से चोरी घटना के बाद दुकानदारों ने रोष, मामले के तहकीकात में जुटी पुलिसफोटो- 3नवादा कार्यालय. नगर थाना क्षेत्र के राम नगर संकट मोचन के समीप चोरों ने बीती रात तीन दरवाजा तोड़कर शिवम किराना दुकान से हजारों रुपये का सामान चुरा लिया़ घटना के बाद से दुकानदारों में […]
तीन दरवाजा तोड़ कर किराना दुकान से चोरी घटना के बाद दुकानदारों ने रोष, मामले के तहकीकात में जुटी पुलिसफोटो- 3नवादा कार्यालय. नगर थाना क्षेत्र के राम नगर संकट मोचन के समीप चोरों ने बीती रात तीन दरवाजा तोड़कर शिवम किराना दुकान से हजारों रुपये का सामान चुरा लिया़ घटना के बाद से दुकानदारों में काफी रोष देखा जा रहा है़ घटना की खबर पाकर घटना स्थल पर पहुंची नगर थाने की पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुट गयी है. शिवम किराना दुकान के संचालक सतीश कुमार ने बताया कि 15 नवंबर की रात नौ बजे दुकान बंद कर घर गया था़ 16 नवंबर को सुबह दुकान खोलने के दौरान दुकान का तीन दरवाजा टूटा पाया़ पीछे के रास्ते से चोरों ने दुकान में घुस कर हजारों रुपये मूल्य की संपती चुरा लिया़ चोरों ने एक ग्रिल व दो लकड़ी के दरवाजे के तोड़ने के उपरांत घी, तेल, काजू, किशमिश, दाल, चीनी के साथ ही कई बेशकीमती सामान व गल्ला में रखे चांदी के सिक्के व 50 हजार रुपये को चूरा लिया़ इस संबंध में दुकान संचालक ने नगर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है़ घटना के बाद से स्थानीय दुकानदारों ने काफी आक्रोश देखा जा रहा है़ नगर थाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच की जा रही है़ गौरतलब है कि एक-दो माह पहले ही राम नगर में ही टीबीएस शोरूम, ट्रैक्टर शोरूम सहित कई दुकानों में चोरों ने सेंधमारी कर घटना को अंजाम दिया था़ चोरी की बढ़ती घटनाओं से दुकानदारों व स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




