छठ घाटों की सफाई करने में नहीं बरतें कोताही : डीएम

Updated at : 13 Nov 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
छठ घाटों की सफाई करने में नहीं बरतें कोताही : डीएम

छठ घाटाें की सफाई करने में नहीं बरतें कोताही : डीएमअधिकारियों के साथ विभिन्न सूर्य घाटों का किया निरीक्षणमिर्जापुर सूर्यघाट में पानी उपलब्ध कराने के लिए किये जा रहे उपायघाट की सफाई कर रहे 25 मजदूर नगर के कई सूर्य घाटों में की जा रही अर्घ्य देने की व्यवस्थाफोटो-1,2,3,4नवादा (नगर)छठ घाटों को साफ-सुथरा एवं हर […]

विज्ञापन

छठ घाटाें की सफाई करने में नहीं बरतें कोताही : डीएमअधिकारियों के साथ विभिन्न सूर्य घाटों का किया निरीक्षणमिर्जापुर सूर्यघाट में पानी उपलब्ध कराने के लिए किये जा रहे उपायघाट की सफाई कर रहे 25 मजदूर नगर के कई सूर्य घाटों में की जा रही अर्घ्य देने की व्यवस्थाफोटो-1,2,3,4नवादा (नगर)छठ घाटों को साफ-सुथरा एवं हर दृष्टिकोण से बेहतर बनाने में कोई भी कोताही न बरते. सूर्योपासना के इस महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द के वातावरण में मनाने को लेकर हर संभव तैयारी की जायेगी. उक्त बातें जिलाधिकारी मनोज कुमार ने मिर्जापुर सूर्य घाट का निरीक्षण करते हुए कही. छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने नगर के विभिन्न सूर्य घाटों का निरीक्षण किया तथा वहां की जा रही तैयारियों का जायजा लिया. मिर्जापुर सूर्य मंदिर जानेवाले रास्ते को ठीक करने सहित सूर्य घाट पर साफ-सफाई एवं नदी में पानी उपलब्ध कराने को लेकर अधिकारियों ने विचार विमर्श किया. शुक्रवार से सूर्य मंदिर घाट की साफ-सफाई के काम में 25 से 30 सफाईकर्मी जुट गये है. मंदिर परिसर के अलावा पास में बने पक्के तालाबों की सफाई भी शुरू कर दी गयी है. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने नदी में पानी उपलब्ध कराने के उपायों पर चर्चा की. पिछले सात तक डैम के पानी से नदी में सूर्य अर्घ्य के लिए पानी उपलब्ध कराया जाता रहा है. लेकिन, इस वर्ष डैम में भी पानी नहीं रहने के कारण सूर्य घाट के पास पानी पहुंचाना काफी मुश्किल हो गया है. घाटों की सफाई करने दिया निर्देश सूर्य घाट निरीक्षण के समय जिला प्रशासन के सभी आला अधिकारी मौजूद थे. डीएम मनोज कुमार, डीडीसी एमएस कैसर सुलतान, सदर एसडीओ राजेश कुमार, ओएसडी मुकेश रंजन, नगर पर्षद के कार्यपालक अभियंता कृष्ण मुरारी, पीएचइडी के सहायक कार्यपालक अभियंता, नगर पर्षद के चेयर मैन इजहार रब्बानी, उप प्रमुख सरोज सिंह व वार्ड पार्षद राजेश कुमार मुरारी अादि शामिल थे, जिन्होंने सूर्य घाट का निरीक्षण किया तथा जरूरी निर्देश भी दिये. गड्ढा कर उपलब्ध कराया जायेगा पानीनदी में पानी उपलब्ध हो इसके लिए हर संभव उपाय किये जा रहे है. डीएम मनोज कुमार ने नदी में पानी उपलब्ध कराने के लिए पूर्व से चली आ रही व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने फोन कर डैम से पानी छोड़ने की बात कही. लेकिन, डैम के अधिकारियों ने कहा कि डैम में पानी नहीं है, जिसे छोड़ा जा सके. इसके बाद डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने सूर्य घाट के पास गड्ढा करके नदी में पानी निकालने की तैयारी की है. मंदिर परिसर में लगे बोरिंग के अलावा स्थानीय लोगों के बोरिंग से भी मदद लेकर नदी में पानी लाने की कोशिश की जायेगी. शुक्रवार से नदी घाट की सफाई के साथ पानी लाने की तैयारी भी तेज कर दी गयी है. जानकारी हो कि नगर में सबसे प्रमुख सूर्य घाटों में मिर्जापुर सूर्य मंदिर शामिल है. यहां छठ पर्व में अर्घ्य देने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. छठ पर्व में उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए हर संभव सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है. अन्य सूर्य घाटों का भी किया मुआयनानगर में मिजापुर सूर्य मंदिर के अलावा शोभनाथ मंदिर, शोभ नदी, अयोध्या धाम मंदिर, गढ पर सूर्य मंदिर, मोती बिगहा सूर्य मंदिर आदि में भी नगर के लोगों द्वारा छठ पर्व में सूर्य अर्घ्य दिया जाता है. डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने शोभनाथ सूर्य मंदिर परिसर का मुआयना किया तथा तालाब में पानी को साफ करने तथा अन्य साफ-सफाई का निर्देश स्थानीय लोगों को दिया. सदर एसडीओ राजेश कुमार ने कहा कि नारदीगंज रोड स्थित शोभ नदी के पास बने सूर्य घाट की भी साफ-सफाई की जायेगी. सदर एसडीओ ने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी सूर्य घाटों की सफाई कर अर्घ्य देने की व्यवस्था की जायेगी. जिले के सभी प्रमुख सूर्य घाटों की होगी सफाई सदर एसडीओ राजेश कुमार ने कहा कि नारदीगंज स्थित प्रसिद्ध हड़िया सूर्य मंदिर की साफ-सफाई एवं सभी अन्य जरूरी तैयारियों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है. हड़िया मंदिर में दूर-दूर से लोग आकर चार दिवसीय छठ महापर्व में भाग लेते है तथा यहीं रह कर सूर्य आराधना करते हैं. आयोजन समिति को जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद देने की बात कही गयी. सदर एसडीओ ने कहा कि वारिसलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र के भी सभी सूर्य घाटों की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन