छोटी दीपावली पर लोगों ने जलाया रावण का पुतला

छोटी दीपावली पर लोगों ने जलाया रावण का पुतला लोगों ने बुराई को त्याग कर अच्छाई को अपनाने का लिया संकल्प प्रतिनिधि, हिसुआनगर के तेली टोला मुहल्ले में छोटी दीपावली के मौके पर रावण का पुतला दहन किया गया. मुहल्ले के लोग सहित नगर के लोगों ने उसमें हिस्सा लिया और रावण रूपी बुराई को […]
छोटी दीपावली पर लोगों ने जलाया रावण का पुतला लोगों ने बुराई को त्याग कर अच्छाई को अपनाने का लिया संकल्प प्रतिनिधि, हिसुआनगर के तेली टोला मुहल्ले में छोटी दीपावली के मौके पर रावण का पुतला दहन किया गया. मुहल्ले के लोग सहित नगर के लोगों ने उसमें हिस्सा लिया और रावण रूपी बुराई को खत्म करने का संकल्प लिया. यहां लगातार पांच साल से रावण का पुतला दहन किया जा रहा है. मौके पर हिसुआ नगर विकास समिति के अध्यक्ष युगल किशोर सिंह ने कहा कि रावण का पुतला दहन करना एक प्रतीक है. वास्तव में हम इस मौके पर बुराई को त्यागने और अच्छाई को अपनाने का संकल्प लेते हैं. उपस्थित अंजनी कुमार वर्मा ने कहा कि सच्चाई शाश्वत है और रावण का दहन कर हम मन में बसी बुराइयों को छोड़ने की प्रेरणा लेते हैं. मौके पर सोनु कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शिवानंद पांडेय, पवन कुमार व आलोक कुमार आलोक आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




