अनुशासन के साथ करें काम
Updated at : 06 Nov 2015 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (नगर) : अनुशासन के साथ पक्षपात पूर्ण व्यवहार नहीं करते हुए सभी मतगणना कर्मियों को काम करने का निर्देश नवादा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीओ राजेश कुमार ने दिया़ गुरुवार को कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के काउंटिंग पदाधिकारियों व कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने कहा कि काउंटिंग के समय सभी […]
विज्ञापन
नवादा (नगर) : अनुशासन के साथ पक्षपात पूर्ण व्यवहार नहीं करते हुए सभी मतगणना कर्मियों को काम करने का निर्देश नवादा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीओ राजेश कुमार ने दिया़ गुरुवार को कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के काउंटिंग पदाधिकारियों व कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने कहा कि काउंटिंग के समय सभी को बेहतर ढंग से काम करना है.
बैठक में काउंटिंग के समय प्रपत्र भरने व उसे कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर में लोड करने का डेमो भी दिखाया. सदर एसडीओ राजेश कुमार ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को मोबाइल ले जाने की अनुमति किसी को नहीं होगी. सभी कर्मी निर्गत परिचय पत्र लेकर ही काउंटिंग सेंटर पहुंचेंगे.
उन्होंने कहा कि एआरओ के रूप में नवादा व नारदीगंज बीडीओ व दोनों प्रखंडों के सीओ को विशेष जिम्मा दिया गया है. नवादा बीडीओ इवीएम व वीवीपैट मशीन के रीसिलिंग का जिम्मा दिया गया है.
वहीं, नारदीगंज के सीओ पोस्टर बैलेट यूनिट के एआरओ के रूप में काम करेंगे. कंप्यूटर में इंट्री करने वाले ऑपरेटरों को भी विशेष जानकारी दिया गया है. बैठक में मतगणना कार्य में लगनेवाले सभी कर्मी मौजूद थे.
सदर एसडीओ ने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि वह व्यवहार में एकरूपता बनाये रखें, ताकि किसी भी प्रत्याशी के काउंटिंग एजेंट या प्रत्याशी को यह महसूस न हो कि उनके साथ पक्षपात किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




