पेंटिग प्रतियोगिता में 16 छात्रों ने लिया भाग

पेंटिग प्रतियोगिता में 16 छात्रों ने लिया भाग फोटो- 11नारदीगंज. बीआरसी में गुरुवार को पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता कार्यकम पदाधिकारी सह बीइओ अमरेंद्र कुमार मिश्र ने की. इस दौरान प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के 16 छात्रों ने भाग लिया. छात्रों ने बाल अधिकार विषय पर चित्राकंन किया. प्रतियोगिता में उपस्थित छात्र व […]
पेंटिग प्रतियोगिता में 16 छात्रों ने लिया भाग फोटो- 11नारदीगंज. बीआरसी में गुरुवार को पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता कार्यकम पदाधिकारी सह बीइओ अमरेंद्र कुमार मिश्र ने की. इस दौरान प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के 16 छात्रों ने भाग लिया. छात्रों ने बाल अधिकार विषय पर चित्राकंन किया. प्रतियोगिता में उपस्थित छात्र व छात्राएं तन्यमता के साथ पेटिंग करने में तल्लीन दिखे. संकुल समन्वयक सुजीत कुमार, सहायक शिक्षक संतोष कुमार दिवाकर, राजकुमार सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता हुई. इस दौरान उन्होंने बताया सफल तीन चयनित प्रतिभागियों को जिले में आयोजित प्रतियोगिता में भेजा जायेगा. मौके पर छात्रा मनीषा कुमारी, सुप्रिया कुमारी, अंशु प्रिया, तेजस्वी कुमार, अभिषेक कुमार, प्रह्लाद कुमार, विवेक कुमार, नेहा कुमारी आदि ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




