जिले के बाल कलाकार मुंबई में करेंगे धमाल

जिले के बाल कलाकार मुंबई में करेंगे धमाल इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज के ऑडिशन में भाग लेने के लिए रवानाफोटो-7नवादा (नगर). जिले के तीन बाल कलाकार जी टीवी पर आयोजित इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज सीजन टू के लिए मुंबई में होनेवाले फाइनल ऑडिशन के लिए रवाना हो गये. प्रिंस डांस एंड म्यूजिक एकेडमी (पद्मा) से जुड़े कलाकार […]
जिले के बाल कलाकार मुंबई में करेंगे धमाल इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज के ऑडिशन में भाग लेने के लिए रवानाफोटो-7नवादा (नगर). जिले के तीन बाल कलाकार जी टीवी पर आयोजित इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज सीजन टू के लिए मुंबई में होनेवाले फाइनल ऑडिशन के लिए रवाना हो गये. प्रिंस डांस एंड म्यूजिक एकेडमी (पद्मा) से जुड़े कलाकार प्रियांशी, श्रेया, व किश मुकेश को कोलकाता में हुए ऑडिशन में फाइनल के लिए चुना गया था. मुंबई में शुरू होनेवाले ऑडिशन में यह बच्चे जी टीवी पर आने वाले शो में जज साजिद खां, अभिनेता विवेक ओबेराय, निदेशक अनुराग बासु व अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के सामने परफार्म करेंगे. देश भर से सौ बाल कलाकारों को चुना गया है, जो मुंबई ऑडिशन में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे. इनमें से चुने जानेवाले अंतिम 16 बाल कलाकारों को सीरियल में काम करने का मौका मिलेगा. संस्था के निदेशक प्रिंस कुमार ने कहा कि एक्टिंग के इस रियलिटी शो में प्रदर्शन करनेवाले सभी कलाकारों को टीवी पर आने का मौका मिलेगा. कलाकारों को संस्था के जितेंद्र कुमार, मालती ओझा, संत रंजन, राजू, अभिजीत, चितरंजन मंडल, डॉ राजेश कुमार, मुकेश कुमार, संजेश कुमार, निशा वर्णवाल, नीलम देवी, बबली देवी आदि ने जीत की शुभकामना देकर रवाना किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




