हर माह नहीं मिल रहा अनाज

Updated at : 05 Nov 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
हर माह नहीं मिल रहा अनाज

हर माह नहीं मिल रहा अनाज सूची में गड़बड़ी बना कूपन वितरण में झमेलाप्रतिनिधि, काशीचक जनवितरण प्रणाली के तहत गरीबों को राशन केरोसिन उठाव के लिए कूपन वितरण किये गये हैं. लेकिन, सूची में गड़बड़ी ने गरीबों को हर माह अनाज मिलने में झमेला खड़ा हो जा रहा है. 2015 में निर्गत राशन लाभुकों की […]

विज्ञापन

हर माह नहीं मिल रहा अनाज सूची में गड़बड़ी बना कूपन वितरण में झमेलाप्रतिनिधि, काशीचक जनवितरण प्रणाली के तहत गरीबों को राशन केरोसिन उठाव के लिए कूपन वितरण किये गये हैं. लेकिन, सूची में गड़बड़ी ने गरीबों को हर माह अनाज मिलने में झमेला खड़ा हो जा रहा है. 2015 में निर्गत राशन लाभुकों की सूची में बीपीएल परिवार को एपीएल बना दिया गया है. कई लाभुकों का नाम भी काट दिया गया है़ इससे राशन वितरण में दिक्कत हो रही है़ नतीजा यह है कि कई लाभुक राशन से वंचित हो रहे हैं. विभाग की लापरवाही से यह मामला गंभीर दिख रहा है़ इस पर ठोस कदम नहीं उठाये जाने से सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना पर प्रश्न चिह्न लग रहा है़ चंडीनावां निवासी उचित सिंह, नंदु पासवान सहित प्रखंड के दर्जनों लाभुकों ने बताया कि हमारे पास बीपीएल का कार्ड उपलब्ध है. इस कार्ड पर पहले कूपन प्राप्त कर राशन उठाता था. इस बार सूची में नाम नहीं होने की बात कह कर कूपन नहीं दिया गया़ पंचायत सचिव का कहना था कि सरकारी आदेशानुसार 25 प्रतिशत लाभुकों का नाम सूची से काट दिया गया है़ लाभुक उचित सिंह, नंदू पासवान ने यह भी बताया कि इस संबंध में बीडीओ से जानकारी मांगा, तो झल्लाते हुए बोले कि राशन नहीं मिलेगा. कार्ड को जला कर फेंक दो.तैयार करायी जा रही सूची वैसे लाभुकों की पंचायतवार सूची तैयार कर मंगवायी जा रही है. लाभुकों को राशन उपलब्ध कराने के लिये उचित कार्रवाई की जायेगी. स्थानीय स्तर पर अधिकारियों को इस पर नजर रखने को कहा गया है.राजेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन