बिजली की रोशनी से जगमग हुआ यदूपुर

Updated at : 04 Nov 2015 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली की रोशनी से जगमग हुआ यदूपुर

बिजली की रोशनी से जगमग हुआ यदूपुर फोटो-5नारदीगंज. परमा पचायत की यदूपुर गांव में बिजली की रोशनी से जगमग हो गया. बिजली आते ही ग्रामीणों की आशा पूरी हो गयी. सदियों से ग्रामीण ढिवरी युग मे जीने को विवश थे. इसके लिए यदूपुर गांव में चौहान टोला स्थित सामुदायिक भवन के समीप ट्रांसफॉर्मर लगा कर […]

विज्ञापन

बिजली की रोशनी से जगमग हुआ यदूपुर फोटो-5नारदीगंज. परमा पचायत की यदूपुर गांव में बिजली की रोशनी से जगमग हो गया. बिजली आते ही ग्रामीणों की आशा पूरी हो गयी. सदियों से ग्रामीण ढिवरी युग मे जीने को विवश थे. इसके लिए यदूपुर गांव में चौहान टोला स्थित सामुदायिक भवन के समीप ट्रांसफॉर्मर लगा कर बुधवार को सप्लाई शुरू किया गया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड सदस्य सरयुग चौहान ने की. समाजसेवी रामाधीन प्रसाद चौहान उर्फ प्रधान जी ने फीता काट कर ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया. विभाग के माध्यम से 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है. परमा पंचायत की मुखिया दर्शनिया देवी, बबलू कुमार गुप्ता आदि के अथक प्रयास के बाद गांव में बिजली पहुंची है. गांव बिजली की रोशनी से जगमगा गया. सदियों से गांव में बिजली नहीं थी. बुधवार को गांव में जैसे ही बिजली पहुंची ग्रामीणो में खुशी का ठिकाना नहीं रहा. बुढे बुजुर्ग बिजली की रोशनी पाने के लिए आंखे पथरा गयी थी़ आज ग्रामीणों को सदियों के बाद सपना साकार हो गया. इस दौरान ग्रामीणो में खुशी देखी गयी. उक्त टोला तकरीबन एक सौ घरों की आबादी है. इसके पहले परमा पंचायत के परमा, सभड़ी गांव में भी बिजली के संपर्क से जोड़ा गया है. मौके पर रामाश्रय कुमार कन्हैया चौहान, भागवत चौहान, पप्पू यादव, खुशियाल चौहान, मंजु देवी, सरयुग ठेकेदार, रामविलाश चौहान, रघुनंदन चौहान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन