वद्यिालय को स्थानांतरित कराने की मांग

Published at :30 Oct 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
वद्यिालय को स्थानांतरित कराने की मांग

विद्यालय को स्थानांतरित कराने की मांग नवादा कार्यालय. उत्क्रमित विद्यालय रेलवे कॉलोनी की प्रधानाध्यापिका तारा कुमारी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन भेजकर पठन-पाठन के लिए विद्यालय सामंजन कराने की अपील की है. शुक्रवार को अधिकारी को दिये पत्र में प्रधानाध्यापिका ने कहा है कि वर्षों से भवनहीन प्राथमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी माल गोदाम स्थित […]

विज्ञापन

विद्यालय को स्थानांतरित कराने की मांग नवादा कार्यालय. उत्क्रमित विद्यालय रेलवे कॉलोनी की प्रधानाध्यापिका तारा कुमारी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन भेजकर पठन-पाठन के लिए विद्यालय सामंजन कराने की अपील की है. शुक्रवार को अधिकारी को दिये पत्र में प्रधानाध्यापिका ने कहा है कि वर्षों से भवनहीन प्राथमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी माल गोदाम स्थित आरपीएफ कॉलोनी के मंदिर में चलाया जा रहा था. परंतु, वहां आरपीएफ आवास रहने के कारण विद्यालय को हटाया जा रहा है. कई बार आरपीएफ द्वारा बल पूर्वक हटाने की धमकी भी दी जाती है. बच्चों को उठाकर फेंकने की बात कही जाती है. प्रधानाध्यापिका ने कहा है कि आरपीएफ के इस रवैये से पठन-पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है. इस लिए विद्यालय का सामंजन किसी दूसरे विद्यालय में करने की कृपा की जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन