महुआ शराब की भट्ठी ध्वस्त

Published at :30 Oct 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
महुआ शराब की भट्ठी ध्वस्त

महुआ शराब की भट्ठी ध्वस्त सिरदला. शुक्रवार को उत्पाद विभाग के अधिकारी रामप्रीत कुमार, सिरदला एसआइ सुभाष यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के सुखनर बालुकुरहा व कुंभियातरी के जंगल क्षेत्र में सघन छापेमारी की. इस दौरान कई महुआ शराब बनाने वाली अवैध भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. बालुकुरहा में भट्ठी चलानेवाले फरार हो गये. इस […]

विज्ञापन

महुआ शराब की भट्ठी ध्वस्त सिरदला. शुक्रवार को उत्पाद विभाग के अधिकारी रामप्रीत कुमार, सिरदला एसआइ सुभाष यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के सुखनर बालुकुरहा व कुंभियातरी के जंगल क्षेत्र में सघन छापेमारी की. इस दौरान कई महुआ शराब बनाने वाली अवैध भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. बालुकुरहा में भट्ठी चलानेवाले फरार हो गये. इस दौरान करीब पांच सौ किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट कर करीब सौ लीटर महुआ बरामद किया गया. कुंभियातरी के जंगलों में दो अवैध महुआ शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया गया. यहां से करीब 250 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट कर सौ लीटर अवैध निर्मित शराब जब्त किया गया. पुलिस ने महुआ शराब निर्माण में इस्तेमाल किये जाने वाली सामग्रियों को भी जब्त किया गया है. इस दौरान सिरदला सैफ जवान की अहम भूमिका रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन