शक्षिक के निधन पर शोकसभा

Published at :30 Oct 2015 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
शक्षिक के निधन पर शोकसभा

शिक्षक के निधन पर शोकसभा वारिसलीगंज. नगर पंचायत स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय वारिसलीगंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक मधुसूदन सिंहा की मौत शुक्रवार की सुबह रांची शहर में हो गयी. सूत्रों के अनुसार, श्री सिन्हा रांची शहर में रह रहे अपने बेटे के यहां दशहरा की छट्टी में गये थे. इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गयी […]

विज्ञापन

शिक्षक के निधन पर शोकसभा वारिसलीगंज. नगर पंचायत स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय वारिसलीगंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक मधुसूदन सिंहा की मौत शुक्रवार की सुबह रांची शहर में हो गयी. सूत्रों के अनुसार, श्री सिन्हा रांची शहर में रह रहे अपने बेटे के यहां दशहरा की छट्टी में गये थे. इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गयी और शुक्रवार को ब्रेन हेमरेज करने से निधन हो गया. उनकी पत्नी प्रखंड कार्यालय स्थित विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं. इनके दोनों पुत्र भी सरकारी सेवा में कार्यरत हैं. निधन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर में शिक्षिका शीला कुमारी व विद्यालय अध्यक्ष मनोज कुमार के उपस्थिति में शोकसभा आयोजित किया गया. इसके बाद विद्यालय को बंद कर दिया गया. शोकसभा में शिक्षक प्रमोद कुमार, सरिता कुमारी, रणधीर कुमार, इंदु कुमारी, सरस्वती सिन्हा सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन