प्रखंड के पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष का निधन

प्रखंड के पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष का निधन सिरदला. प्रखंड के पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष झगरी बिगहा निवासी 70 वर्षीय बदरी प्रसाद का निधन गुरुवार रात पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गयी. उनके निधन की खबर से पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गयी. खबर सुन कर उनके चाहनेवालों का […]
प्रखंड के पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष का निधन सिरदला. प्रखंड के पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष झगरी बिगहा निवासी 70 वर्षीय बदरी प्रसाद का निधन गुरुवार रात पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गयी. उनके निधन की खबर से पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गयी. खबर सुन कर उनके चाहनेवालों का तांता लगा है. मौके पर मौजूद पूर्व मुखिया किशुन यादव, दक्षिणी जिला पार्षद सदस्य राजदेव यादव व मुखिया मुकूंद कुमार ने बताया कि वह एक सुलझे हुए सफल समाजसेवी थे. उनके बड़े पुत्र अशोक यादव ने बताया कि शाम में अचानक वह घर के आंगन में गिर गये. स्थानीय डॉ ने बताया कि पैरालाइसिस के लक्षण को समझते हुए पटना रेफर कर दिया गया. पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही बख्तियारपुर के पास इनकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




