बिजली पहुंची नहीं, आ गया बिल

Published at :29 Oct 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली पहुंची नहीं, आ गया बिल

बिजली पहुंची नहीं, आ गया बिलगंगटा के उमेश केवट ने डीएम से की शिकायत कार्यपालक अभियंता करेंगे मामले की जांच फोटो- 4प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय अकबरपुर प्रखंड के गंगटा गांव के रहनेवाले उमेश केवट ने गुरुवार को डीएम मनोज कुमार से मिल कर यह शिकायत किया कि उनके घर तक न बिजली का पोल गाड़ा गया […]

विज्ञापन

बिजली पहुंची नहीं, आ गया बिलगंगटा के उमेश केवट ने डीएम से की शिकायत कार्यपालक अभियंता करेंगे मामले की जांच फोटो- 4प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय अकबरपुर प्रखंड के गंगटा गांव के रहनेवाले उमेश केवट ने गुरुवार को डीएम मनोज कुमार से मिल कर यह शिकायत किया कि उनके घर तक न बिजली का पोल गाड़ा गया है और न ही तार आया है. उनके घर में बिजली की सुविधा भी नहीं है. इसके बावजूद उनके नाम से 2,098 रुपये का बिल बिजली विभाग द्वारा भेज दिया गया है. डीएम ने उमेश केवट की इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, नवादा को अविलंब जांच कर इस पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया़ गौरतलब है कि डीएम गुरुवार को जनता दरबार में जिले भर से आये लोगों की शिकायत सुन रहे थे. इस दौरान रजौली के मनहर गांव के प्रकाश सिंह ने डीएम को बताया कि जन वितरण दुकानदार द्वारा 28 किलो ही गेहूं व चावल दिया जाता है, लेकिन उनके कार्ड पर 50 किलो अंकित कर दिया जाता है. विरोध करने पर दुकानदार द्वारा धमकी दिया जाता है कि जिसके पास जाना है जाओ मुझे डर नहीं है. डीएम ने रजौली अनुमंडल पदाधिकारी को इसकी जांच करने का निर्देश दिया. इधर, नारदीगंज के नंदपुर के चितरंजन सक्सेना ने शिकायत किया कि राजकीय बुनियादी विद्यालय नंदपुर में शिक्षा समिति द्वारा सरकारी रुपये का गबन किया गया है. सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगे पर उनको धमकी दी जा रही है. उन्होंने इस मामले की जांच कराने की मांग की. उनकी मांग को मानते हुए डीएम ने डीइओ को मामले की जांच कर जानकारी मांगी. जनता दरबार में इसके अतिरिक्त इंदिरा आवास, छात्रवृत्ति, भूमि विवाद, अतिक्रमण, पेंशन योजना आदि से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए़ जनता दरबार में कुल 67 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 13 आवेदनों का ऑन स्पॉट निबटारा किया गया. जनता दरबार में जिला जन शिकायत पदाधिकारी वीणा प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी गोरख प्रसाद, सिविल सर्जन नवादा, डीपीओ आइसीडीएस मोहम्मद कबीर, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा जशलोक कुमार सहित सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन