छात्रा के साथ छेड़खानी में चार धराये

हिसुआ : हिसुआ-गया पथ के रेपुरा गांव के समीप एक छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले मे चालक सहित चार टैपों सवार को हिसुआ पुलिस ने धरा है. पीड़िता प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय की दसवीं की छात्रा है. बचाव के लिए छात्रा को टैंपो पर से कूदना पड़ गया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि […]
हिसुआ : हिसुआ-गया पथ के रेपुरा गांव के समीप एक छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले मे चालक सहित चार टैपों सवार को हिसुआ पुलिस ने धरा है. पीड़िता प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय की दसवीं की छात्रा है. बचाव के लिए छात्रा को टैंपो पर से कूदना पड़ गया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि छात्रा शिवगंज गांव के पास टैंपो में सवार हुई.
टैंपों गया से हिसुआ आ रहा था. टैंपो में चालक सहित चार युवक थे. छात्रा वाहन के इंतजार में पहले से खड़ी थी और जल्दी में टेंपो में सवार हो गयी. रास्ते में युवकों ने गलत हरकत शुरू कर दिया़ छात्रा रेपुरा गांव के समीप टैंपों से कूद पड़ी. पुलिस ऐन मौके पर भागते टेंपो को तिलैया पुल के पास पकड़ लिया. तीनों युवक खुद को फेरी करने वाले व यूपी का रहने वाला बता रहे हैं. टेंपो चालक गया का रहनेवाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




