मजदूरों के पलायन से किसान चिंतित

Published at :29 Oct 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों के पलायन से किसान चिंतित

मजदूरों के पलायन से किसान चिंतित रजौली. प्रखंड में मजदूरों का तेजी से पलायन हो रहा है. मजदूरों को प्रतिदिन ठेकेदार द्वारा विभिन्न प्रकार का प्रलोभन देकर उनका पलायन करा रहे हैं. मजदूरों के बाहर जाने से किसानों की चिंता बढ़ी है. किसानों का कहना है कि मजदूरों के पलायन से धान की फसल की […]

विज्ञापन

मजदूरों के पलायन से किसान चिंतित रजौली. प्रखंड में मजदूरों का तेजी से पलायन हो रहा है. मजदूरों को प्रतिदिन ठेकेदार द्वारा विभिन्न प्रकार का प्रलोभन देकर उनका पलायन करा रहे हैं. मजदूरों के बाहर जाने से किसानों की चिंता बढ़ी है. किसानों का कहना है कि मजदूरों के पलायन से धान की फसल की कटनी प्रभावित होगी. जब कटाई का समय आया तो मजदूरों को प्रलोभन देकर दूसरे जगह पलायन करने में लगे हैं. बताया जाता है इन दिनों मजदूरों का तबका कृषि कार्यों में जुड़े रहना नहीं चाहता हैं. नकद रुपये पाने के चक्कर उन्हें किसानों और खेतों से दूर कर रहा है. सिंचाई के अलावा मजदूरों की कमी किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गयी है. स्थानीय स्तर पर मजदूरों के नहीं रहने से समय पर खेती के कार्य नहीं हो पा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन