खूब हुई सोने के जेवरों की खरीदारी

Published at :16 Jul 2013 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
खूब हुई सोने के जेवरों की खरीदारी

नवादा : अक्षय तृतीय पर सर्राफा बाजार में दिनों भर काफी रौनक रहा. सोना की खरीदारी के लिये जेवर दुकानों में सोना के जेवर व सोना के सिक्कों की खरीदारी के लिये काफी आपाधापी मची रही. खास तौर पर हॉल मार्क जेवरों के प्रति लोगों का रुझान काफी रहा. नगर के महावीर साव जगदीश प्रसाद […]

विज्ञापन

नवादा : अक्षय तृतीय पर सर्राफा बाजार में दिनों भर काफी रौनक रहा. सोना की खरीदारी के लिये जेवर दुकानों में सोना के जेवर व सोना के सिक्कों की खरीदारी के लिये काफी आपाधापी मची रही. खास तौर पर हॉल मार्क जेवरों के प्रति लोगों का रुझान काफी रहा.

नगर के महावीर साव जगदीश प्रसाद एंड संस ज्वेलरी हाउस के संचालक गोपाल प्रसाद उर्फ विक्की राज, टुटू राज, लक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक सत्यम रूपेश उर्फ राजा बाबू तथा सागर मल एंड संस के संचालक शिव हरी अग्रवाल ने बताया कि अक्षय तृतीया को लेकर पूर्व से ही तैयारी की गयी है.

ग्राहकों को मन पसंद जेवर की व्यवस्था की गयी है. हॉल मार्किग के जेवर के प्रति ग्राहक अधिक जागरूक दिख रहे थे. उक्त जेवर व्यवसासियों ने बताया कि अक्षय तृतीय पर विशेष लुभावन ऑफर भी ग्राहकों को आकर्षित किया है. देर शाम तक जेवर दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दोगुना सोना बेचा गया है.

उधर, डाक घर में भी सोना के सिक्कों की बिक्री चरम पर रहा. प्रधान डाक घर के सिस्टम एडमिस्ट्रेटर संतोष कुमार ने बताया कि अक्षय तृतीय पर 490 ग्राम सोना के सिक्कों को बेचा गया है. 7.5 प्रतिशत का छूट को लेकर बिक्री काफी रहा. डाक घर में उपलब्ध सोना के सिक्कों पर 14 मई तक 7.5 प्रतिशत का ऑफर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन