40 दिवसीय श्रीरामचरित मानस अखंड पाठ शुरू

Published at :28 Oct 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
40 दिवसीय श्रीरामचरित मानस अखंड पाठ शुरू

40 दिवसीय श्रीरामचरित मानस अखंड पाठ शुरू नवादा कार्यालय. जिला मुख्यालय से सटे बुधौल ग्राम में बुधवार से 40 दिवसीय श्रीरामचरित मानस अखंड पाठ कीर्तन शुरू हो गया है. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पिछले 40 वर्षों से जारी अखंड पाठ का आयोजन किया जा रहा है. बुधौल ग्राम स्थित शिव मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों […]

विज्ञापन

40 दिवसीय श्रीरामचरित मानस अखंड पाठ शुरू नवादा कार्यालय. जिला मुख्यालय से सटे बुधौल ग्राम में बुधवार से 40 दिवसीय श्रीरामचरित मानस अखंड पाठ कीर्तन शुरू हो गया है. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पिछले 40 वर्षों से जारी अखंड पाठ का आयोजन किया जा रहा है. बुधौल ग्राम स्थित शिव मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों के सहयोग से ही 40 दिनों का अनवरत श्रीरामचरित मानस पाठ विधि विधान के साथ बुधवार की रात से शुरू हो गया है. जिले में अमन चैन व शांति कायम रहने के लिए ब्राह्मणों द्वारा प्रतिवर्ष कराये जा रहे इस पाठ में स्थानीय ग्रामीण भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते है. श्रीरामचरित मानस पाठ के सफल आयोजन में गांव के प्रत्येक लोगों का पूरा सहयोग मिलता है. स्थानीय ग्रामीण वाल्मीकि मिश्रा, राजा राम द्विवेदी, वीणा मिश्रा ने बताया कि गांव के परंपरा के अनुसार विगत 40 वर्षों से जारी राम चरित्र मानस पाठ इस बार भी 40 दिवसीय आयोजन किया गया है. श्रीरामचरित मानस के सफल आयोजन के लिए सुनील दूबे, जनार्दन दूबे, सुबोध मिश्रा, राजकिशोर मिश्रा, अरुण तिवारी, जनार्दन मिश्रा, जितेंद्र कुमार, राजकुमार मिश्रा, मनोज कुमार मिश्रा सहित सभी ग्रामीण बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन