नालंदा में चुनाव को लेकर सीमावर्ती थानों को अलर्ट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Oct 2015 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (कार्यालय). पड़ोसी जिले नालंदा में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती थानों को मंगलवार की शाम से ही अलर्ट कर दिया गया है. संदिग्ध चेहरों को पूछताछ कर जांच करने, वाहनों की सघन जांच करने व अपराधियों पर नजर रखने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया है. एसपी विकास बर्मन ने बताया कि नालंदा […]
विज्ञापन
नवादा (कार्यालय). पड़ोसी जिले नालंदा में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती थानों को मंगलवार की शाम से ही अलर्ट कर दिया गया है. संदिग्ध चेहरों को पूछताछ कर जांच करने, वाहनों की सघन जांच करने व अपराधियों पर नजर रखने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया है. एसपी विकास बर्मन ने बताया कि नालंदा जिले में होनेवाले मतदान को लेकर ऐसे तोसभी थानों को सचेत किया गया है़
परंतु, पड़ोसी जिले से सटे थानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. एनएच-31 पर आनेवाले प्रत्येक छोटे-बड़े वाहनों की चुनाव समाप्ति तक सघन जांच कर ही आने-जाने देने की बात कही गयी है. खरांट मोड़ पर पुलिस की सघन गश्त रहेगी. उन्होंने कहा कि काशीचक क्षेत्र में भी वाहनों की तलाशी करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




