आजादी के पहले से बैठायी जा रही प्रतिमा

Published at :17 Oct 2015 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
आजादी के पहले से बैठायी जा रही प्रतिमा

हिसुआ : नगर के पांचू पर आठ स्थानों पर दुर्गा और काली की प्रतिमा बैठायी जाती है, जिसमें कई समितियां काफी पुरानी है. पांचू गढ़ की क्षत्रिय युवक समिति आजादी के पहले 1945 से प्रतिमा बैठ रही है. कचहरी रोड की काली प्रतिमा भी काफी पुरानी है. बरनवाल सेवा समिति की काली कुआं के पास […]

विज्ञापन
हिसुआ : नगर के पांचू पर आठ स्थानों पर दुर्गा और काली की प्रतिमा बैठायी जाती है, जिसमें कई समितियां काफी पुरानी है. पांचू गढ़ की क्षत्रिय युवक समिति आजादी के पहले 1945 से प्रतिमा बैठ रही है.
कचहरी रोड की काली प्रतिमा भी काफी पुरानी है. बरनवाल सेवा समिति की काली कुआं के पास की पूजा समिति भी काफी पुरानी है. पर, अब वहां स्थायी दुर्गा की प्रतिमा बना दी गयी है. थाना के पास की दुर्गा समिति की स्थायी दुर्गा की मूर्ति बना दी गयी है. सभी पूजा समितियां इस साल भी पूजा की तैयारी में है. कलश स्थापना के बाद पूजा पंड़ाल बनाने, साज-सज्जा और लाईिटंग आदि की व्यवस्था की जा रही है.
पांचू गढ़ पर बड़ा बतख बना आकर्षण केंद्र : नगर के पांचू गढ़ पर क्षत्रिय युवक समिति का सार्वजनिक दुर्गोत्सव की भव्य तैयारी हो रही है. पंडाल निर्माण के साथ श्रद्धालुओं के आने-जाने और दुर्गा जी को देखने के लिए घेराबंदी आदि का काम किया जा रहा है. इस साल यहां की प्रतिमा बड़ी भव्य बनायी गयी है. दुर्गा नटराज की मुद्रा में है और बड़ा हंस आकर्षण का केंद्र है.
सभी पांचों प्रतिमा एक ही साथ जुटे हुए हैं और काफी बड़े-बड़े हैं.आजादी के पहले से यहां बैठायी जानेवाली प्रतिमा हर साल चर्चा में रही है. यहां देखने वालों की काफी भीड़ उमड़ती है. इस साल भी ध्वनि, प्रकाश, श्रद्धालुओं की सुविधा आदि की अच्छी तैयारी है. अध्यक्ष उपेंद्र चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष संजय कुमार संजू, सचिव राजू कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष भारती, अविनाश, अनुज, जैकी कुमार, काजू, चांदो, पारो, सोनू, टूनमुन, पिंटू व यशराज आदि जुटे हुए हैं.
पांचू कचहरी की मां काली में है लोगों की खूब आस्था : नगर के पांचू कचहरी की काली मां में लोगों की खूब आस्था है. यहां भी काली प्रतिमा बैठने की शुरूआत 40 के दशक में हुई थी. उमेश पंडित के पिता दीनानाथ पांडेय ने इसकी शुरूआत की थी.
सार्वजनिक चंदे और लोगों के सहयोग से आज भी यहां पूजा घूम-धाम से किया जाता है. हालांकि उमेश पंडित के इसके लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है पर उमेश जी कहते हैं मां की कृपा से पूजा हो जाती है. यहां पूजा स्थल के बगल में काली की प्रतिमा स्थापित है और सालों भर यहां लोग पूजा-अर्चना करते हैं. लोगों का मानना है कि यहां हर मुरादें पुरी होती है. मनौती और मनौती पूरी होने के बाद पूजा लगातार चलती रहती है. यही पांचू की पहली काली पूजा की समिति मानी जाती है. इस साल भी प्रतिमा बनकर तैयार है. प्रकाश, साज-सज्जा का काम चालू है.
महालक्ष्मी हॉल के समीप कृष्ण के हाथ पर रहेंगी दुर्गा
महालक्ष्मी हॉल के समीप की दुर्गा बैठने की शुरूआत महालक्ष्मी हॉल के चालू होने के बाद हुआ. वर्ष 2001 से यहां दुर्गा बैठायी जाती है. सिनेमा हॉल के प्रोपराईटर और वहां काम करने वाले कर्मियों ने इसकी शुरूआत की थी लेकिन अब इस वार्ड के पार्षद और आस-पास के लोग इसमें शामिल हैं. इस साल भी यहां भव्य पूजनोत्सव की तैयारी है. इस साल कृष्ण के हात पर दुर्गा विराजमान हैं. अन्य मूर्त्तियां परंपरागत है. एनएच 82 के राजगीर रोड में होने की वजह से यहां श्रद्धालूओं की भारी भीड़ उमड़ती है. नर-नारियों को प्रतिमा देखने के लिए अलग-अलग तैयारी की जा रही है. सोनसा के पंडित मनोज कुमार कलश स्थापना करा पूजा करा रहे हैं. अखंड ज्योति जल रही है. आयोजन में वार्ड पार्षद अशोक कुमार, आलू व्यवसायी दिलीप कुमार, राज कुमार, केदार नाथ गुप्ता, राजीव कुमार, मिथिलेश कुमार, जितेंद्र अर्यण, कपिल सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामस्नेही सिंह, राकेश कुमार आदि जुटे हुए हैं.
मिलजुल कर पांचू मुसहरी के दलित करते हैं पूजा : नगर के पांचू गढ़ मुसहरी के दलित मिलजुल कर दुर्गा पूजा करते हैं. लगभग 50 साल से यहां भी दुर्गा की प्रतिमा बैठायी जा रही है. यहां की प्रतिमा के लिए मुसहरी के दलित सालों भर रूपया-दो रूपया जमा करते हैं और एक साल के बाद की उसी जमा राशि से पूजा की जाती है. मिल-जुल कर दलितों ने अपना दुर्गा मंडप का निर्माण भी कर लिया है. इस साल भी यहां अच्छी पूजा की तैयारी है. प्रतिमा का निर्माण कर लिया गया है. पंडाल और साज-सज्जा का काम चालू है.
आयोजन में राजो मांझी, चंदर मांझी, रामधनी मांझी, सुकुल मांझी, चांदो मांझी, मोरा मांझी, जनता मांझी आदि जुटे हुए हैं.
युवा उत्साह के साथ करते हैं नवादा रोड में भारत माता की पूजा : नगर के हिसुआ-नवादा रोड में पांचू के युवा बड़े उत्साह के साथ भारत मां की प्रतिमा बैठाकर पूजा करते हैं.
भारत माता को शक्ति की देवी के रूप मानकर पूजा की परंपरा रही है और उसका उदाहरण हिसुआ में कई स्थानों पर मिलता है. पर पांचू की भारत माता सबसे पुरानी है. श्री क्षत्रिय युवक समिति के मन्नु सिंह सहित कुछ लोगों ने पांचू गढ़ पर ही पूजा की शुरूआत की थी और फिर वही प्रतिमा का स्थल बदलकर मेनरोड में चला गया. वहां का साज-सज्जा और श्रद्धालूओं को प्रतिमा देखने की व्यवस्था अच्छी रहती है.
काली कुआं व थाने के समीप बन गयी स्थायी प्रतिमा : नगर में काली कुआं और थाना के समीप दुर्गा की स्थायी प्रतिमा स्थापित कर दी गयी है पर पूजा दुर्गोत्सव के तरह ही होती है.
बरनवाल सेवा समिति की ओर से काली कुआं के पास दुर्गा की प्रतिमा बैठायी जाती थी. यहां की दुर्गा भी काफी पुरानी है और इसकी शुरूआत यहां के नामवर बरनवालों ने की थी. पर यहां 10 साल पहले दुर्गा का स्थायी प्रतिमा बैठा दी गयी. कलश स्थापना के साथ इस साल भी पूजा की तैयारी है. आयोजन में लक्ष्मी लाल, संजय कुमार लाल, राजीव कुमार पिंकू, संतोष कुमार, चंदन कुमार, मनोज कुमार आदि लगे हुए है. पाठ और पूजा अर्चना में पवन पांडेय लगे हुए हैं. थाना के समीप दुर्गा पूजा की शुरूआत रामशीला होटल के
प्रोपराईटर मसूदन चौधरी, मनोज कुमार लाल सहित अन्य लोगों ने 1985 में की थी . लगातार वहां प्रतिमा बैठाकर पूजा की जा रही थी पर धीरे-धीरे पूजा मंडप को मंदिर का रूप दे दिया गया और वहां दुर्गा की स्थायी प्रतिमा बैठा दी गयी.
मेनरोड पर होने की वजह से यहां भी काफी भीड़ उमड़ती है. इस साल भी साज-सज्जा लाईिटंग आदि की बेहतर तैयारी की जा रही है. अयोजन में मनोज बरनवाल, शंभु बरनवाल, अनूप कुमारस रंजीत कुमार, दयानंद प्रसाद, सुभाष कुमार, गुड्डु कुमार, मुन्ना कुमार, ब्रह्मानंद प्रसाद आदि लगे हुए हैं.
इसके अलावे पांचू के नरहट रोड में अचानक सेवा समिति के द्वारा दुर्गा की प्रतिमा बैठायी जाती है. वहां भी तैयारी की जा रही है. 15 साल पहले यहां पर दुर्गा बैठाने की शुरूआत हुई थी. गोपाल पांडेय सार्वजनिक सहयोग से पूजा कराने में लगे रहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन