बालक को जान से मारने का प्रयास

नरहट. गुरुवार को कानूनगो बिगहा के बधार में एक बच्चे को फुसला कर ले जाकर जान मारने के प्रयास का मामला सामने आया है़ बच्चा के चिल्लाने पर घास काट रही महिला ने बच्चे की जान बचायी़ महिला ने बतायी कि कानुनगो बिगहा के कृष्ण रविदास के बेटा चंदन कुमार ने गांव के ही उपेंद्र […]
नरहट. गुरुवार को कानूनगो बिगहा के बधार में एक बच्चे को फुसला कर ले जाकर जान मारने के प्रयास का मामला सामने आया है़ बच्चा के चिल्लाने पर घास काट रही महिला ने बच्चे की जान बचायी़ महिला ने बतायी कि कानुनगो बिगहा के कृष्ण रविदास के बेटा चंदन कुमार ने गांव के ही उपेंद्र यादव के छह वर्षीय बेटा प्रिंस कुमार का गला दबा रहा था़ समीप आने पर बच्चे को छोड़ दिया़ बच्चे के गले में लाल जैसा निशान पड़ा है़ हालांकि, बच्चे का परिवार वाले का कहाना है कि उस व्यक्ति से मेरे कोई लड़ाई झगड़ा नहीं है़ बच्चा के साथ इस तरह का सलूक क्यों कर रहा था़ इसका पता नहीं चला है़ घटना की जानकारी थाने को दे दी गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




