जिले में कहीं नहीं होगा पुनर्मतदान

Published at :13 Oct 2015 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में कहीं नहीं होगा पुनर्मतदान

जिले में कहीं नहीं होगा पुनर्मतदान नवादा कार्यालय. निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने का असर है कि जिले में किसी भी विधानसभा क्षेत्र के कोई भी मतदान केंद्र पर पुर्नमतदान नहीं कराया जायेगा. पुर्नमतदान को लेकर किसी भी राजनीतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा प्रशासन या निर्वाचन आयोग से शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. […]

विज्ञापन

जिले में कहीं नहीं होगा पुनर्मतदान नवादा कार्यालय. निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने का असर है कि जिले में किसी भी विधानसभा क्षेत्र के कोई भी मतदान केंद्र पर पुर्नमतदान नहीं कराया जायेगा. पुर्नमतदान को लेकर किसी भी राजनीतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा प्रशासन या निर्वाचन आयोग से शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. डीएम मनोज कुमार ने बताया कि जिले में कहीं भी पुर्नमतदान नहीं कराया जायेगा. आयोग को भी इस संबंध में पत्र भेज कर सूचित किया गया है. गौरतलब है कि जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के 1553 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया. किसी भी मतदान केंद्रों पर हंगामा या मतदान को प्रभावित करने जैसी घटनाएं नहीं हुई. मतदान की प्रक्रिया पर मंगलवार की शाम तक किसी प्रत्याशी द्वारा आपत्ति भी दर्ज नहीं करायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन