कलश स्थापना के लिए भरा जल

कलश स्थापना के लिए भरा जल डीजे की धुन व भक्ति गीतों के साथ सूर्य मंदिर घाट पहुंचे श्रद्धालुफोटो- 2प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयमंगलवार से शुरू हुए नवरात्र को लेकर सुबह से ही जिला मुख्यालय में कलश स्थापना के लिए जल भरने की होड़ लगी रही. शहर के विभिन्न पूजा समितियों की ओर से गाजे-बाजे के साथ […]
कलश स्थापना के लिए भरा जल डीजे की धुन व भक्ति गीतों के साथ सूर्य मंदिर घाट पहुंचे श्रद्धालुफोटो- 2प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयमंगलवार से शुरू हुए नवरात्र को लेकर सुबह से ही जिला मुख्यालय में कलश स्थापना के लिए जल भरने की होड़ लगी रही. शहर के विभिन्न पूजा समितियों की ओर से गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं की टोली मिर्जापुर स्थित सूर्य मंदिर घाट से संकल्प व विधि विधान के साथ कलश में जल भरा गया. शहर के रामनगर, प्रसाद बिगहा, न्यू एरिया, कचहरी रोड, भगत सिंह चौक, अस्पताल रोड, गोवर्द्धन मंदिर, मिर्जापुर, गया रोड पारनवादा, गोला रोड, स्टेशन रोड, गढ़पर, पुरानी बाजार, कलाली रोड, इंदिरा चौक, बिजली कॉलनी, मोती बिगहा आदि अनेक पूजा कमेटियों के सदस्य सुबह से ही भक्ति भाव में लीन दिखे. कलश स्थापना के लिए श्रद्धालुओं की टोली गाजे बाजे के साथ भक्ति गीतों मे लीन होकर मिर्जापुर स्थित सूर्य मंदिर घाट पहुंची. यहां से कलश स्थापना के लिए कलश में जल भरा. लोकतंत्र का महापर्व मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मंगलवार से भक्ति भाव को माहौल पूरे जिले में शुरू हो गया है. सभी लोग नवरात्र पूजा में जुट गये हैं. देर शाम सभी पूजा पंडालों में प्रथम शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




