नवरात्र पर निकाली गयी कलश यात्रा

Published at :13 Oct 2015 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
नवरात्र पर निकाली गयी कलश यात्रा

नवरात्र पर निकाली गयी कलश यात्रा जगह-जगह हुई फूलों की वर्षा समाजसेवियों ने की शरबत व खीर की व्यवस्था फोटो- 1प्रतिनिधि, धमौलधमौल मुख्यालय में दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें आगे-आगे माता का रथ, सुसज्जित नौ कन्याएं, तलवार का धारण किये दुर्गा वाहिनी, करीब 501 कलशधारी चल रहे थे. […]

विज्ञापन

नवरात्र पर निकाली गयी कलश यात्रा जगह-जगह हुई फूलों की वर्षा समाजसेवियों ने की शरबत व खीर की व्यवस्था फोटो- 1प्रतिनिधि, धमौलधमौल मुख्यालय में दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें आगे-आगे माता का रथ, सुसज्जित नौ कन्याएं, तलवार का धारण किये दुर्गा वाहिनी, करीब 501 कलशधारी चल रहे थे. सभी ने दुर्गा मंदिर से चल कर बैंक के समीप कुएं से जल भरा और बाजार होते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया. इसके बाद दुर्गा मंदिर प्रवेश कर श्रवण पांडेय ने विधिवत रूप से पूजा अर्चणा कराया. पूजा समापन के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा कलशधारियों को खीर व मुरारी वर्णवाल द्वारा भोजन की व्यवस्था करायी गयी थी. वहीं एचटीसी ग्रुप द्वारा कलशधारियों को माजा (आम का जूस) दिया गया. तनवीर ताज डीजे (नवादा) व सासाराम की गायिका लालसा देवी के भक्ति गीतों पर नाचते गाते तमाम भक्तों ने देवी मां का जयकारा लगाया. भक्ति गीतों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया. समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह पर शरबतों की व्यवस्था की गयी. मौके पर दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष सिंधु वर्मा, संतोष वर्मा, पंकज कुमार, रवि वर्मा, त्रिलोकी, रवि गुप्ता, विष्णु वर्णवाल, श्रवण कुमार, संजय प्रसाद, विशाल वर्मा, गौतम, राहुल, रंजीत सिंहा, राजू वर्मण, राजा आदि समाजसेवी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन