नीतीश की सभा में ''मोदी'' के नारे, दिखायी चप्पल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Sep 2015 7:21 AM (IST)
विज्ञापन

वारिसलीगंज: नवादा जिले के वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के माफी में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनाव सभा के दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने चप्पलें दिखायीं. मुख्यमंत्री जैसे ही मंच पर आकर बैठे, इन युवकों ने हाथ में चप्पल लिये ‘नीतीश कुमार वापस जाओ और मोदी-मोदी’ के नारे लगाने लगे. इस दौरान काफी देर तक […]
विज्ञापन
वारिसलीगंज: नवादा जिले के वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के माफी में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनाव सभा के दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने चप्पलें दिखायीं. मुख्यमंत्री जैसे ही मंच पर आकर बैठे, इन युवकों ने हाथ में चप्पल लिये ‘नीतीश कुमार वापस जाओ और मोदी-मोदी’ के नारे लगाने लगे.
इस दौरान काफी देर तक सभा स्थल पर जूतम-पैजार की नौबत बनी रही. बाद में मुख्यमंत्री के संबोधन के पहले जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा इन युवकों को खदेड़ने के बाद स्थिति सामान्य हुई. इस दौरान उपद्रवी युवकों ने चुनाव प्रचार में लगे एक वाहन के चालक अनुज कुमार का सिर फोड़ दिया. सभा के समापन के बाद पुलिस ने माफी गांव के तीन युवकों को मौके से गिरफ्तार किया है.
सारण जिले के डेरनी थाने के लोहरा गांव के वाहन चालक अनुज कुमार के बयान पर थाने में माफी गांव के सोनू कुमार, लाल कुमार व जितेंद्र कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हालांकि, पकड़े गये इन युवकों का कहना है कि नारेबाजी व मारपीट में उनकी संलिप्तता नहीं है. गांव जाने के दौरान पुलिस ने जबरन पकड़ कर प्राथमिकी दर्ज की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




