दो जगह रहे नामों पर दें ध्यान

Published at :03 Jun 2015 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
दो जगह रहे नामों पर दें ध्यान

नवादा कार्यालय: जिले में चलाये जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर डीएम ललन जी ने बैठक कर समीक्षा की. उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि एक ही विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर नाम होने की खोज करें व इस पर कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि भारतीय जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के […]

विज्ञापन

नवादा कार्यालय: जिले में चलाये जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर डीएम ललन जी ने बैठक कर समीक्षा की. उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि एक ही विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर नाम होने की खोज करें व इस पर कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि भारतीय जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के प्रावधानों के तहत दो स्थानों पर मतदाता सूची में नाम होना दंडनीय है. अत: इस संबंध में विशेष प्रयास करने की जरूरत है. डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि बीएलओ के साथ बैठक कर कार्य में तेजी लाएं. बीएलओ घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर मोबाइल व आधार नंबर जोड़ें.

उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि चार जून को अपने प्रखंडों के पीएचसी में जाकर आशा को मतदाता सूची के कार्यक्रम के बारे में बतायें. ताकि, लोगों को जागरूक करने में उनका भी अधिक से अधिक योगदान लिया जा सके. बैठक में अपर समाहर्ता महर्षि राम, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा राजेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रजाैली शंभु शरण पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश चंद्रा, डीपीआरओ परिमल कुमार सहित सभी बीडीओ उपस्थित थे.

डाकघर से समन्वय कर बंटवायें आधार कार्ड

डीएम ने आधार कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाने व स्थानीय डाक घर से समन्वय कर आधार कार्ड के वितरण में भी तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले बीएलओ पुरस्कृत किये जायेंगे. शिथिलता व लापरवाही बरतने वाले बीएलओ दंडित भी होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन