बिना लाइसेंस प्रतिमा की स्थापना नहीं

नवादा : विधि व्यवस्था संधारण तथा अन्य आवश्यक मुद्दों पर चर्चा के लिए डीएम ललन जी की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया. डीएम ने कहा कि बिना लाइसेंस प्रतिमा स्थापना नहीं की जानी चाहिए. गणोश पूजा में मूर्ति स्थापित करने के लिए स्थानीय थानों को लाइसेंस निर्गत […]
नवादा : विधि व्यवस्था संधारण तथा अन्य आवश्यक मुद्दों पर चर्चा के लिए डीएम ललन जी की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया. डीएम ने कहा कि बिना लाइसेंस प्रतिमा स्थापना नहीं की जानी चाहिए.
गणोश पूजा में मूर्ति स्थापित करने के लिए स्थानीय थानों को लाइसेंस निर्गत करने का निर्देश दिया गया है. बैठक में बीडीओ, सीओ तथा थाना प्रभारियों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होने की जानकारी लिया गया. उन्होंने कहा कि प्रतिमा की स्थापना तथा विसजर्न की तिथि पहले तय कर लिया जाये.
तथा निर्धारित समय में दिन के उजाले में ही प्रतिमा विसजर्न किया जाये. एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि प्रतिमा स्थापित करने वाले व्यक्ति लाइसेंस ले लें. लाइसेंस लेने के लिये आवेदन थाने में दिया जा सकता है.
अकबरपुर प्रखंड के बलिया बुजुर्ग में मां दुर्गा की प्रतिमा विसजर्न के लिए निर्धारित स्थल पर तालाब खुदवा कर पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने बैठक के दूसरे सत्र में कहा कि सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया. विधि व्यवस्था, बाढ़–सुखाड़ एवं निर्वाचन प्रक्रिया में पदाधिकारियों की कोताही बरदाश्त नहीं किया जायेगा.
उन्होंने बीडीओ एवं सीओ को लोगों से मिलने तथा उनकी समस्याएं सुन कर उसका निष्पादन करने तथा धर्मो एवं संप्रदायों के बीच समन्वयक बनाने को प्राथमिकता देने की बात कही. डीडीसी रामेश्वर सिंह ने कहा कि इंदिरा आवास का शत प्रतिशत लक्ष्य पाने के लिये सभी प्रखंड प्रतिवेदन जमा करें. नियमानुसार इंदिरा आवास का आवंटन करने की बात कही. बैठक में सभी बीडीओ, सीओ सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




