सरकारी आवास व कार्यालयों के साथ शहर भी जलमग्न

Published at :29 Aug 2013 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी आवास व कार्यालयों के साथ शहर भी जलमग्न

नवादा : शहर के कई विभाग, सरकारी आवास व मुहल्लों में बारिश का पानी लबालब भर गया. नाली व बारिश का पानी एक होकर सड़क पर बहता नजर आ रहा था. कई स्थान झील में तब्दील हो गया. समाहरणालय परिसर, डीडीसी आवास, अनुमंडल कार्यालय आदि विभाग आवास झील में बदला हो गया. नगर की सब्जी […]

विज्ञापन

नवादा : शहर के कई विभाग, सरकारी आवास मुहल्लों में बारिश का पानी लबालब भर गया. नाली बारिश का पानी एक होकर सड़क पर बहता नजर रहा था. कई स्थान झील में तब्दील हो गया. समाहरणालय परिसर, डीडीसी आवास, अनुमंडल कार्यालय आदि विभाग आवास झील में बदला हो गया.

नगर की सब्जी बाजार, पुरानी बाजार, विजय बाजार, पार नवादा में अंबेडकर नगर, सुदामा नगर सहित कई ऐसे इलाके है जहां पैदल चलना भी मुश्किल हो गया. नालियों के पानी में सब्जी खरीदना लोगों की मजबूरी हो गया था. शहर वासियों का कहना है कि दो दिनों से सड़क पर झाड़ू, नगर परिषद द्वारा नहीं दी गयी.

इससे सड़कों पर जमा कचरा नालियों से चला गया. नालियों का मुंह कचरों से जाम हो जाने से पानी का निकास नहीं हो रहा था. और वहीं गंदा पानी सड़क पर बहता रहा. नगर परिषद की सफाई व्यवस्था को इस बारिश ने पूरी तरह पोल खोल दिया.

बारिश छूटने के बाद नालियों का गंदा बदबूदार कचरा सड़कों पर जहां तहां जमा हो गया. नगर परिषद द्वारा यही हालात रही तो कभी भी महामारी शहर में फैल सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन