एटीएम कार्ड गुम होते ही खाते से 35 हजार रुपये उड़ाये

Updated:
विज्ञापन
एटीएम कार्ड गुम होते ही खाते से 35 हजार रुपये उड़ाये

कार्ड ब्लॉक कराने से पहले ही निकाली रकम, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

विज्ञापन

कार्ड ब्लॉक कराने से पहले ही निकाली रकम, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी प्रतिनिधि, नवादा सदर. पकरीबरावां प्रखंड अंतर्गत धमौल थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां एटीएम कार्ड गुम होने के बाद अज्ञात बदमाशों ने खाते से 35 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली. घटना दुधैला गांव निवासी शिक्षक रंजीत कुमार पासवान के साथ सोमवार को हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षक रंजीत कुमार पासवान ड्यूटी पर जाने के दौरान किसी स्थान पर अपना एटीएम कार्ड गिरा बैठे. उन्हें जब तक कार्ड गुम होने का आभास होता और वे उसे ब्लॉक कराने की प्रक्रिया पूरी करते, उससे पहले ही शातिर अपराधियों ने मौके का फायदा उठाते हुए उनके बैंक खाते से 35 हजार रुपये उड़ा लिये. घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित शिक्षक धमौल थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए धमौल थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा संदिग्धों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जायेगी. इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चिंता का माहौल है. पुलिस ने आमजन से एटीएम व बैंकिंग सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है.

विज्ञापन
Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

By Ashutosh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन