शराब माफियाओं के खिलाफ महिलाओं ने फूंका बिगुल

Published at :01 Aug 2013 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
शराब माफियाओं के खिलाफ महिलाओं ने फूंका बिगुल

नवादा : राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड एवं दुर्गा दस्ता की महिलाओं ने संयुक्त रूप से अवैध शराब की भट्टियों को बंद करने व शराब माफिया और पुलिस गठजोड़ के विरुद्ध प्रदर्शन किया. महिलाओं का जत्था स्टेशन परिसर से जुलूस की शक्ल में निकल कर नगर के विभिन्न सड़कों से गुजरते हुए समाहरणालय में पहुंचा. समाहरणालय पहुंच […]

विज्ञापन

नवादा : राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड एवं दुर्गा दस्ता की महिलाओं ने संयुक्त रूप से अवैध शराब की भट्टियों को बंद करने शराब माफिया और पुलिस गठजोड़ के विरुद्ध प्रदर्शन किया.

महिलाओं का जत्था स्टेशन परिसर से जुलूस की शक्ल में निकल कर नगर के विभिन्न सड़कों से गुजरते हुए समाहरणालय में पहुंचा. समाहरणालय पहुंच कर, बंद करो जहरीली शराब का कारोबार, नहीं तो देंगे गरदा झारके नारों के साथ आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया.

राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड का पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए छेड़खानी, दुष्कर्म सामूहिक दुष्कर्म की घटना को सख्ती से रोक लगाने, गल्र्स स्कूल कॉलेज के समीप पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था करने आदि की मांग की. इस दौरान जुलूस का नेतृत्व राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुनीता देवी, गिरिजा देवी, दुर्गा दस्ता की प्रतिमा कुमारी एवं राष्ट्रीय युवा ब्रिगेड के जितेंद्र कुमार आदि कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन