एनएसएस का सात दिवसीय कैंप 24 से

Published at :23 Dec 2014 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
एनएसएस का सात दिवसीय कैंप 24 से

नवादा (नगर): राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा सात दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन 24 दिसंबर से होगा. कन्हाई लाल साह (केएलएस) कॉलेज के एनएसएस समन्वयक डॉ ज्ञान प्रकाश रत्नेश ने बताया कि 24 से 30 दिसंबर तक सदर प्रखंड के आंती मध्य विद्यालय में कॉलेज के 50 छात्र-छात्राओं का कैंप लगाया जायेगा. कैंप में शामिल […]

विज्ञापन

नवादा (नगर): राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा सात दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन 24 दिसंबर से होगा. कन्हाई लाल साह (केएलएस) कॉलेज के एनएसएस समन्वयक डॉ ज्ञान प्रकाश रत्नेश ने बताया कि 24 से 30 दिसंबर तक सदर प्रखंड के आंती मध्य विद्यालय में कॉलेज के 50 छात्र-छात्राओं का कैंप लगाया जायेगा.

कैंप में शामिल छात्र-छात्राओं द्वारा आस-पास की दलित बस्तियों व झुग्गी-झोंपड़ी में जाकर सर्वे व जागरूकता फैलायेंगे. डॉ रत्नेश ने कहा कि ग्रुप बना कर स्वच्छता, नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा, शिक्षा, पर्यावरण रक्षा आदि के बारे में जागरूकता फैलायी जायेगी.

कैंप में शामिल होनेवाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र मिलेगा, जो कई प्रतियोगी परीक्षाओं में अतिरिक्त मार्क्‍स दिलाने में सहायता करता है. शिविर का उद्घाटन केएलएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ मदन प्रसाद करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन