स्वच्छ राज्य बनेगा बिहार

Published at :18 Dec 2014 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छ राज्य बनेगा बिहार

वारिसलीगंज : प्रदेश के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि 2016 तक प्रदेश में सभी घरों तक पानी की सुविधा मुहैया करायी जायेगी. प्रदेश सरकार ने 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को लेकर स्वच्छ व स्वस्थ बिहार निर्माण का संकल्प लिया है. यह आम सहभागिता के साथ जनजागरण […]

विज्ञापन
वारिसलीगंज : प्रदेश के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि 2016 तक प्रदेश में सभी घरों तक पानी की सुविधा मुहैया करायी जायेगी. प्रदेश सरकार ने 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को लेकर स्वच्छ व स्वस्थ बिहार निर्माण का संकल्प लिया है.
यह आम सहभागिता के साथ जनजागरण से ही संभव हो सकता है. वह बुधवार को प्रखंड के अब्दूर रउफ इंटर विद्यालय, मंजाैर में शासकीय भवन का उद्घाटन करने के बाद एक समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि स्वच्छता में देवत्व का अंश होता है. अस्वच्छता रूपी कलंक को मिटाने का संकल्प प्रत्येक लोगों को लेने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि गांधी ने भी आजादी से ज्यादा स्वच्छता को प्राथमिकता दी थी. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उनके जैसा आत्मविश्वासी शासक पहले कभी नहीं देखा है, जो पहले काम करते हैं और बाद में समर्थन देने की बात करते हैं. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ने गांव के लोगों की मांग पर मंजाैर में जल मिनार बनवाने की घोषणा की.
कार्यक्रम में मौजूद विधायक प्रदीप कुमार ने अपने विकास मद से 200 पुस्तकें आवंटित करने की बात कहीं. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्राचार्य विद्यासागर सिंह ने किया. स्काउट एंड गाइड के प्रशिक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में मुख्य अतिथि रहे श्री सिंह को आकर्षक अंदाज में मंच तक पहुंचाया गया. कार्यक्रम में विधान पार्षद नवल किशोर यादव, जीवन लाल चंद्रवंशी, मुखिया आनंदी प्रसाद, प्रद्युम्न शर्मा, परशुराम सिंह, ललितेश्वर कुमार, सुरेश सिंह, केएन पाठक, प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, राम इकबाल शर्मा आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन