आतंकवादी हमले की चहुंओर निंदा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Dec 2014 1:46 PM (IST)
विज्ञापन

नवादा (नगर) : पाकिस्तान के पेशावर शहर में आतंकवादियों द्वारा छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को निशाना बना कर किये गये हमले की लोगों ने तीखी निंदा की है. जिले के कई शैक्षणिक संस्थानों में शोकसभा व श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मृत बच्चों व शिक्षकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. जीवन ज्योति पब्लिक […]
विज्ञापन
नवादा (नगर) : पाकिस्तान के पेशावर शहर में आतंकवादियों द्वारा छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को निशाना बना कर किये गये हमले की लोगों ने तीखी निंदा की है. जिले के कई शैक्षणिक संस्थानों में शोकसभा व श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मृत बच्चों व शिक्षकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.
जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल नवीननगर, रश्मिनगर पटवासराय मोड़ व राजेंद्र नगर हिसुआ में शिक्षकों व बच्चों ने प्रार्थना सभा आयोजित किया. निदेशक आरपी साहू व रश्मि गुप्ता के नेतृत्व में मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया. शोकसभा कार्यक्रम में प्राचार्य युगल किशोर प्रसाद, शिक्षक जावेद अख्तर आजमी मिस, संजय मिश्र, अमरनाथ प्रसाद सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं व शिक्षक मौजूद थे. हमले की निंदा गांधी इंटर स्कूल के प्रार्थना सभा में भी की गयी.
प्राचार्य अफजल सआदत हुसैन, एनसीसी पदाधिकारी रामचंद्र प्रसाद, खेल-कूद पदाधिकारी रामविलास प्रसाद आदि के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखा. कन्हाई इंटर विद्यालय में प्राचार्य रामशरण प्रसाद यादव की अध्यक्षता में शाक जताया गया. लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल में निदेशक राजेंद्र पांडेय के नेतृत्व में बच्चों ने दो मिनट का मौन रखा. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यालय में अध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हमले की घोर निंदा की गयी. मौके पर प्रधान सचिव ब्रजकिशोर प्रसाद सिंह, मुरली मनोहर प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे. न्यू संत जेवियर्स स्कूल न्यू एरिया में निदेशक रविशंकर कुमार के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित किया गया. डीएडी इंगलिश स्कूल सेराजनगर, हिसुआ में निदेशक राजीव कुमार के नेतृत्व में हमले की निंदा की गयी. शोकसभा में रंजीत कुमार, अंशु कुमारी, बंटी कुमार, सेराज खां, अनिल कुमार आदि शामिल थे.
उधर, मॉडर्न इंगलिश स्कूल में आयोजित शोकसभा में निदेशक डॉ अनुज कुमार ने बताया कि बच्चों के निर्मम हत्या में सभी लोगों को काफी दर्द पहुंचाया है. ऐसा कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती है. आतंकवादियों के इस कायराना कार्रवाई की जितनी निंदा की जाये वह कम है. निदरेष पाकिस्तानी बच्चों के लिए मॉडर्न स्कूल के लगभग 25 सौ छात्र-छात्राओं ने गहरी संवेदना प्रकट की. सभी शिक्षकों ने बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की निंदा की व विश्व से आतंकवाद खत्म करने की शपथ ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




