बीएसएनएल की सेवा ठप, लोग परेशान

अकबरपुर : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की सेवा अकबरपुर-गोविंदपुर प्रखंडों में विगत 36 घंटों से ठप है. इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है. जानकारी के अनुसार, ओएफसी केवल कट जाने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है. हालांकि, इस संबंध में विभाग को बराबर सूचना भेजी जा रही है. परंतु, विभागीय वरीय पदाधिकारियों की लापरवाही […]
अकबरपुर : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की सेवा अकबरपुर-गोविंदपुर प्रखंडों में विगत 36 घंटों से ठप है. इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है. जानकारी के अनुसार, ओएफसी केवल कट जाने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है. हालांकि, इस संबंध में विभाग को बराबर सूचना भेजी जा रही है.
परंतु, विभागीय वरीय पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण अब तक कोई सुधार नहीं हो सका है. इसका खामियाजा ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है. संतोष कुमार प्रजापति, रंजीत कुमार, संटू कुमार, प्रवीण कुमार आदि उपभोक्ताओं ने कहा कि अब इस सेवा के मुक्ति पाने में ही भलाई है.
प्रखंड के नेमदारगंज, अकबरपुर, गोविंदपुर प्रखंड के थाली बकसोती, गोविंदपुर के ग्राहकों को दूर दराज में रहने वाले परिजनों से बातचीत करने में परेशानी हो रही है. उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से इस सेवा में अविलंब सुधार की मांग की. इस मामले पर दूर संचार के एसडीओ से बात करने की तो उनका मोबाइल बंद था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




