बुधौल ‘श्री गांव’ के रूप में चयनित

नवादा : सदर प्रखंड के बुधौल गांव में रविवार को श्री दिवस मनाया गया. कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गांव के किसानों के बीच श्री विधि से खेती के तरीके व उससे होने वाले फायदों के बारे में बताया गया. जानकारी हो कि सदर प्रखंड के तहत बुधौल को श्री गांव के रूप में […]
नवादा : सदर प्रखंड के बुधौल गांव में रविवार को श्री दिवस मनाया गया. कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गांव के किसानों के बीच श्री विधि से खेती के तरीके व उससे होने वाले फायदों के बारे में बताया गया. जानकारी हो कि सदर प्रखंड के तहत बुधौल को श्री गांव के रूप में चयनित किया गया है.
इसलिए गांव के सौ से अधिक किसानों के बीच श्री विधि धान का किट बांटा गया है. रविवार को आयोजित कार्यक्रम में किसानों से श्री विधि से संबंधित सवाल के जवाब दिये गये. बीएओ सुमंत कुमार के देखरेख में आयोजित श्री दिवस कार्यक्रम में किसानों को धान लगाने की विधि, खेत तैयार कने का तरीका व खाद छिड़काव करने आदि के बारे में बताया गया.
क्षेत्र के किसान सलाहकार शहनवाज रशीद ने कहा कि 26 मई से नौ जून को श्री दिवस मनाया जाता है. इससे किसानों में जागरूकता लाने में सहायता मिलती है. कार्यक्रम में कृषि किसान सलाहकार प्रवीण कुमार, कुंदन मिश्र सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




